Ranbir Kapoor गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की डबिंग करते आए नजर, देखें तस्वीरें
एक सप्ताह पहले रणबीर कपूर दिवंगत पिता ऋषि कपूर के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आएl तब सभी को पता चला कि वह कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैंl अब रणबीर कपूर ने काम करना शुरू कर दिया हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं और उन्होंने काम करना शुरू कर दिया हैl वह अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए डब करते नजर आएl इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी फिल्म की डबिंग की हैl दोनों मुंबई में अलग-अलग स्पॉट किए गएl
रणबीर कपूर हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थेl इसके बाद उन्होंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया थाl वह सभी प्रकार की सावधानियों का ध्यान रख रहे थेl इतना ही नहीं, उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी खुद क्वारंटाइन कर लिया थाl
एक सप्ताह पहले रणबीर कपूर दिवंगत पिता ऋषि कपूर के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आएl तब सभी को पता चला कि वह कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैंl अब रणबीर कपूर ने काम करना शुरू कर दिया हैl उन्हें मुंबई में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए डबिंग करते हुए देखा गयाl इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नजर आईl फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया हैl इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन की भी अहम भूमिका है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये पहली फिल्म साथ हैl यह फिल्म 3 भाग में बन रही हैl इस फिल्म में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में हैl इस फिल्म की शूटिंग बनारस और प्रयागराज में भी हुई हैl रणबीर और आलिया दोनों फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैl रणबीर आलिया के साथ शादी करने वाले हैl दोनों 2020 में शादी करने वाले थेl हालांकि कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया हैl आलिया भट्ट अक्सर रणबीर कपूर के साथ नजर आती हैl वह ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका भी जाती थीl ऋषि कपूर ने भी दोनों के रिश्ते को सहमति दे दी थीl अब दोनों जल्द शादी कर सकते हैl