यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजय दत्त और 'संजू' दोनों से है इस मॉडल-एक्टर का कनेक्शन, जानिए कौन है एरिका पैकर्ड
यह भी संयोग है कि एरिका का रणबीर और संजय दत्त दोनों से ही कनेक्शन रहा है। रणबीर के साथ ...और पढ़ें

मुंबई। संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज़ हो गयी है। संजय दत्त की ज़िंदगी में अहम रहे कई किरदारों से तो आप मिल चुके होंगे, कुछ किरदार ऐसे भी हैं, जिनसे संजय का क़रीबी रिश्ता रहा, मगर अब वो गुमनाम हो चुके हैं। ऐसा ही एक किरदार है- गैविन पैकर्ड। नब्बे के दशक में जवान हो रही पीढ़ी गैविन का नाम भले ही ना जानती हो, मगर उनकी शक्ल ज़रूर पहचानती होगी।
विदेशी लुक्स वाले गैविन उस दौर की एक्शन फ़िल्मों में ज़्यादातर विलेन के गुर्गे बनकर कुछ देर के लिए पर्दे पर आते थे, मगर उनकी मौजूदगी दर्शकों का दिल दहलाने के लिए काफ़ी होती थी। ऐसी मसल्स उस दौर में फ़िल्म के हीरो की भी नहीं होती थीं, जैसी फिज़ीक गैविन ने बनायी थी। उस दौर में ऐसे कलाकार कम ही होते थे, जिनके शरीर की मांसपेशियों को जिम में पसीना बहाकर आकार दिया गया हो। गैविन पैकर्ड हिंदी सिनेमा के संभवत: ऐसे पहले विलेन होंगे, जिसके पास स्कल्पटड बॉडी हो।
बहरहाल, गैविन पैकर्ड फ़िल्मों में एक्टिंग के अलावा सुपरस्टार्स को ट्रेन करने के लिए भी जाने जाते हैं। 90 के दशक में वो संजय दत्त, सलमान ख़ान और सुनील शेट्टी जैसे सितारों को बॉडी शेपअप करने के लिए ट्रेनिंग दिया करते थे। पैकर्ड नेशनल अवॉर्ड विनिंग बॉडी बिल्डर थे और कई राज्य पुरस्कार जीत चुके थे।

शक्लो-सूरत से गैविन पैकर्ड भले ही विदेशी दिखते हों, मगर उनका जन्म मुंबई के नज़दीक़ कल्याण में हुआ था। उन्होंने 1989 की फ़िल्म 'इलाक़ा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गैविन ने 15 साल के करियर में लगभग साठ हिंदी और मलयालम फ़िल्मों में काम किया था। उनकी आख़िरी फ़िल्म 2002 में आयी 'यह है जलवा' है, जिसे डेविड धवन ने निर्देशित किया था। 2012 में पैकर्ड का सांस की बीमारी से निधन हो गया। बॉलीवुड में इतना लंबा समय बिताने के बावजूद गैविन पैकर्ड की मृत्यु गुमनामी में हुई। बॉलीवुड से कोई सेलेब्रिटी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।

गैविन के दो बेटियां एरिका पैकर्ड और कैमिली क्याला पैकर्ड हैं। एरिका पेशे से मॉडल हैं और कई जाने-माने ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। उन्होंने दो टीवी विज्ञापन रणबीर कपूर के साथ भी किये हैं। एरिका का विज्ञापनों में आना भी इत्तेफ़ाक़ था।
.jpg)
बांद्रा के सब्जी बाज़ार में एरिका अपनी मॉम के साथ घूम रही थीं। वहीं एक टैलेंट स्काउट ने उन्हें मॉडलिंग का ऑफ़र दे दिया था। मॉडलिंग की दुनिया में एरिका छा गयीं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी।
कुछ साल पहले एरिका उस वक़्त ख़बरों में छा गयी थीं, जब उन्हें रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड के तौर पर ख़बरों में लिखा जाने लगा।

रणबीर उसी समय कटरीना कैफ़ से अलग हुए थे और उनकी नई गर्लफ्रेंड को लेकर अटकलों के दौर जारी थे। ऐसे में रणबीर के साथ उनकी एक तस्वीर ने इन कयासों को हवा दे दी।
एरिका शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को डेट कर चुकी हैं। 2013 में एक बातचीत में शक्ति ने सिद्धांत और एरिका का रिश्ता स्वीकार किया था। उन्होंने तह कहा था कि एरिका प्यारी लड़की है और सिद्धांत को तीन सालों से डेट कर रही हैं। अगस्त 2014 में दोनों ने रिंग्स एक्सचेंज कीं, मगर 2016 में ब्रेकअप हो गया।

यह भी संयोग है कि एरिका का रणबीर और संजय दत्त दोनों से ही कनेक्शन रहा है। रणबीर के साथ एरिका ने काम किया है तो संजय के साथ उनके डैड ने काम किया था।
