टेबल के नीचे से छुपकर टीचर की टांगें देखते थे रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर के सामने प्रिंसिपल ने दी ऐसी सजा
रणबीर कपूर ने एक शो के दौरान बताया था कि वह स्कूल के दिनों में मेज के नीचे छिपकर अपनी लेडी टीचर की टांगों को घूरा करते थे। रणबीर कपूर ने फैन्स के साथ ये भी शेयर किया कि ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सजा भी मिली थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले काफी सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। पर रणबीर के चर्चे हैं जो कम होने का नाम नहीं लेते। फिल्मों में रोमांटिक हीरो का रोल प्ले करने वाले रणबीर असल जिंदगी में भी काफी शरारती मस्तमौला इंसान हैं जिसके अंदाजा आपको इस घटना से चल जाएगा। एक्टर ने एक शो में खुद अपने स्कूल डेज़ में की गईं मस्तियों का जिक्र किया।
रणबीर कपूर ने एक शो के दौरान बताया था कि वह स्कूल के दिनों में मेज के नीचे छिपकर अपनी लेडी टीचर की टांगों को घूरा करते थे। रणबीर कपूर ने फैन्स के साथ ये भी शेयर किया कि ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सजा भी मिली थी। उनकी मां नीतू कपूर को स्कूल बुलाया गया था और उनके सामने पूरी बात बताई गई।
#RanbirKapoor talks about having a crush on his teacher and how it landed him in trouble.
Source: Lehren#RanbirFans#RKFans pic.twitter.com/C6iNRi0G2M— ¯\_(ツ)_/¯ (@Ipost123) April 3, 2020
रणबीर ऋषि कपूर और नीतू के बेटे हैं। बचपन से ही वो सबके आंखों के तारे थे। गुड़लुकिंग होने के साथ-साथ रणबीर काफी डेयरिंग भी थे इसका पता एक किस्से चलते है जो रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने द कपिल शर्मा शो में बताई। शो का टेलिकास्ट इस वीकेंड होने वाला हैं।
रिद्धिमा ने शो में बताया कि कैसे रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड को मेरे टॉप चुराकर गिफ्ट करते थे। उन्होंने कहा, "जब मैं लंदन से वापस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड मेरे आई हुई थी तो मैंने देखा वो मेरी ही टॉप पहनी हुई थी, जिसे मैं ढूढ़ रही थी। बाद में पता चला कि रणबीर मेरी ही चीजें उठाकर उसे देता था।' रिद्धिमा के मुंह से रणबीर का ये राज जानकर नीत कपूर पहले तो शॅाक्ड हो गईं।
फिलहाल तो रणबीर कपूर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है। ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसपर कपूर खानदान की तरफ से कोई पुष्टि नहीं आईं है। बतादें कि आलिया और रणबीर जल्दी ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म होगी।