विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के बाद Ranbir करेंगे 425 करोड़ी फ्रेंचाइजी पर काम, बॉक्स ऑफिस का सिंहासन हथियाने को तैयार 'सांवरिया'?

Published: Wed, 15 Apr 2026 11:05 AM (IST)

2026 का पहला क्वार्टर भले ही 'धुरंधर 2' के नाम रहा हो, लेकिन साल का अंत तो रणबीर कपूर के ...और पढ़ें

रामायण-पार्ट 1 के बाद बड़ी फ्रेंचाइजी की शूटिंग करेंगे रणबीर कपूर/ फोटो- Instagram

रामायण-पार्ट 1 के बाद बड़ी फ्रेंचाइजी की शूटिंग करेंगे रणबीर कपूर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस रणबीर कपूर को जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) में 'भगवान श्रीराम' की भूमिका में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच बॉलीवुड के 'सांवरिया' के फैंस के लिए एक और एक्साइटिंग न्यूज है, जिसे सुनकर वे खुशी से उछल पड़ेंगे।

रणबीर कपूर जल्द ही अपनी साल 2022 में रिलीज हुई सबसे सफल ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म के अगले पार्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। 'रामायण' के बाद रणबीर कपूर किस फिल्म पर काम करेंगे और उनका आगे का लाइनअप क्या है? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल:

4 साल बाद शुरू होगी सफल फ्रेंचाइजी की शूटिंग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' के निर्देशक अयान मुखर्जी की योजना इस फिल्म को तीन भागों में बनाने की थी। फिल्म का पहला भाग रिलीज हुए करीब चार साल हो गए हैं, हालांकि, अभी तक इसके दूसरे भाग पर काम शुरू नहीं हो पाया था। बीच-बीच में कभी रणबीर तो कभी अयान मुखर्जी फिल्म को लेकर दर्शकों को उम्मीदें देते रहते थे, लेकिन हाल-फिलहाल में 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू होती नहीं दिख रही थी। 

बार-बार 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2' को लेकर सिर्फ अपडेट्स मिलना और फिल्म का ठंडे बस्ते में चले जाना फैंस को काफी निराश कर रहा था। हालांकि, अब रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ने 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2' को लेकर फैंस की निराशा को दूर करते हुए यह कंफर्म कर दिया है कि 'ब्रह्मास्त्र' के अगले भाग पर काम 'रामायण' फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा रणबीर का Brahmastra, नमित मल्होत्रा ने लगाई मुहर

brahmastra part 2

गौरतलब है कि नमित मल्होत्रा की VFX कंपनी ने ही 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' का शानदार वीएफएक्स किया था। उन्होंने ही इस फिल्म की प्रोग्रेस के बारे में भी हिंट दिया था। आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था और इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 425 से 430 करोड़ रुपये के आसपास की शानदार कमाई की थी।

साल 2026 और 2027 में बॉक्स ऑफिस के 'किंग' बनेंगे रणबीर!

रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) की शूटिंग के साथ-साथ अपनी आगामी महाकाव्य फिल्म 'रामायण' की तैयारियों और प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। रणबीर कपूर के पास साल 2026 और 2027 के लिए कई बड़े और मेगा-बजट प्रोजेक्ट्स हैं, जो उन्हें बॉक्स ऑफिस का 'किंग' बना सकते हैं। वह नितेश तिवारी की 'रामायण' सीरीज में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ranbir__kapoor82_1771225280_3833637970650100431_5882118282

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में वह संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में दोहरी भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 और 3 को भी रणबीर ही आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- '4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...', Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज?