विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...', Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज?

Published: Sat, 11 Apr 2026 08:05 AM (GMT+05:30)

रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की Ramayana को लेकर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।

रामायण पर दीपिका का पोस्ट हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायण पर दीपिका का पोस्ट हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायण (Ramayana) सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। 4000 करोड़ रुपये में बन रही इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया तो रामायण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor as Lord Rama) को देख हर ओर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। मगर सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की रामायण की तुलना 80s के कल्ट पौराणिक शो रामायण (Ramayan) से होने लगी।

क्या दीपिका ने रामायण पर तंज कसा?

अब इसी रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने एक ऐसा पोस्ट रीशेयर कर दिया है जो रामायण के खिलाफ है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर किया जिसमें लिखा था, "रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी ना बना पाए।"

Ramayana

पहले दीपिका ने की थी तारीफ?

इससे पहले जब रामायण का टीजर आया था, तब दीपिका चिखलिया ने इसकी तारीफ की थी। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में दीपिका ने फिल्म के टीजर को शानदार बताया था और कहा था कि यह फिल्म काफी सुंदर लग रही है। इसमें शक नहीं है। वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। 

सुपरहिट रामायण का हिस्सा रहीं दीपिका

बता दें कि 80s में आई रामानंद सागर की रामायण अब तक की सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। इस शो से दीपिका चिखलिया को सीता के रोल से पहचान मिली और अरुण गोविल भगवान राम की भूमिका में छा गए थे।

Ramayan

यह भी पढ़ें- 'कहीं आदिपुरुष तो नहीं बन रही....', Ramayana के 'लक्ष्मण' को नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर किस बात का संदेह?

कब रिलीज होगी रामायण?

बात करें रणबीर कपूर के रामायण की तो कथित तौर पर फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नमित मल्होत्रा निर्मित फिल्म में DNEG ने VFX का काम संभाला है जो कई ऑस्कर्स अपने नाम कर चुके हैं। बड़े स्केल पर बन रही फिल्म दीवाली पर रिलीज हो रही है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा।

फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर, वहीं सीता का रोल साई पल्लवी निभा रही हैं। फिल्म में रावण रॉकिंग स्टार यश बने हैं।

यह भी पढ़ें- TV के 'राम' ने रणबीर कपूर को बताया 'मेहनती और संस्कारी', Ramayana को लेकर अरुण गोविल ने किया ये खुलासा