रणबीर कपूर को पुलिस वाले ने दी थी फिल्मों से जुड़ी यह सलाह और...
मुंबई में हुए कार्यक्रम उमंग 2019 में रणबीर कपूर ने यह बात शाहरुख़ खान को मंच पर बताई। यह कार्यक्रम खास तौर पर मुंबई पुलिस के लिए हर साल आयोजत किया जाता है।
मुंबई। मुंबई पुलिस वेलफेयर शो उमंग हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। इस मौके पर स्टेज पर बॉलीवुड स्टार्स ने सबका खूब मनोरंजन किया। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने इस कार्यक्रम में शाहरुख़ खान को एक बात बताई जो कि उस सलाह से जुड़ी है जिसे एक पुलिस वाले ने उन्हें दी थी।
रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि एक बार मुंबई में वह उनकी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, जिसके बाद सड़क पर होने वाली नॉर्मल चेकिंग के अंतर्गत पुलिस वालों ने पाया कि उस गाड़ी में वह सवार हैं तो उन्होंने उनके साथ पहले फोटो खिंचाई। बाद में उन्होंने रणबीर कपूर को यह सलाह दी कि गलत तरह की फिल्मों के कारण उनका करियर आगे नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते वह चाहते हैं कि रणबीर कपूर आगे बढ़े और वह अगर पुलिस की भूमिका वाली फिल्मों में काम करेंगे तो ज्यादा अच्छा उनके लिए भी होगा और उनके करियर के लिए भी। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की पिछली फिल्म संजू सुपरहिट रही लेकिन बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी रहा जब उनकी बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप रही। इनमें बेशरम, तमाशा, बॉम्बे वेलवेट जैसी बड़ी फिल्में शामिल है।
मुंबई में हुए कार्यक्रम उमंग 2019 में रणबीर कपूर ने यह बात शाहरुख़ खान को मंच पर बताई। गौरतलब है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख़ खान को रणबीर कपूर यह बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका है। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।