विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र की सप्तमी को दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे Ranbir Kapoor, स्टेज पर हर्षदीप के साथ गाया 'कबीरा' गाना

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:49 AM (IST)

रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि सेलिब्रेशन में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर हर्षदीप कौर के साथ कबीरा गाना गाया।

रणबीर कपूर ने गाया गाना

रणबीर कपूर ने गाया गाना

HighLights

  1. रणबीर कपूर मुंबई दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे

  2. हर्षदीप कौर के साथ 'कबीरा' गाना गाया

  3. फैंस ने रणबीर की परफॉरमेंस को सराहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने नवरात्रि सेलिब्रेशन में म्यूजिकल टच जोड़ दिया। रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात अपने फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से हुई।

रणबीर कपूर ने गाया गाना

उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन एक पल जिसने सबका ध्यान खींचा, वह तब था जब रणबीर मंच पर हर्षदीप कौर के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी 2013 की हिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' गाया। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के निर्देशक अयान ही थे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)

रणबीर कपूर के वीडियो में उन्हें लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में देखा जा सकता है। यह पूजा पंडाल मुखर्जी-समर्थ परिवार लगभग आठ दशकों से स्थापित कर रहा है।

फैंस के साथ फोटोज खिंचवाई

एक्टर ने पहले वहां पहुंचकर देवी दुर्गा का आशीर्वाद लिया और बाद में पैप्स के कहने पर कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्हें अयान और कुछ अन्य मेहमानों का अभिवादन करते हुए भी देखा गया।

अन्य वीडियो में रणबीर को मंच पर हाथ में माइक लिए देखा जा सकता है। हर्षदीप 'कबीरा' गाना गा रही थीं और रणबीर भी उनका साथ देते नजर आए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)

फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा

वहीं ऑडियंस रणबीर के लिए हूंटिंग करती नजर आई और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। रणबीर की परफॉरमेंस देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, वह यहां बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'मुझे एकदम से पुरानी यादें ताजा हो गईं।' जबकि एक और फैन ने हार्ट-आई वाले इमोजी के साथ लिखा, 'कितना प्यारा पल है।'

रणबीर को पर्दे पर देखे हुए काफी समय हो गया है। उनकी पिछली फिल्में 2023 में आईं रोमांटिक-कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' और एक्शन-ड्रामा 'एनिमल' थीं। संदीप रेड्डी वांगा की काफी चर्चा बटोरने वाली फिल्म में रणबीर कपूर को 'रणविजय सिंह' के किरदार के लिए खूब मिली। जल्द ही वह नितेश तिवारी की 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में रिलीज होगी रणबीर कपूर की Ramayana? पड़ोसी मुल्क के लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाई मांग

यह भी पढ़ें- Ramayana Part 1 के साथ Shah Rukh Khan भी थिएटर्स में करेंगे धमाका, 'किंग' देंगे ऑडियंस को बहुत बड़ा सरप्राइज