यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी में Ranbir Kapoor ने साली साहिबा को 'जूता चुराई' में दिये थे 11 करोड़? 'एनिमल' एक्टर ने खोल दिया सच
कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) शुरू हो गया है। कपिल ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर ने शादी में दिए थे 11 करोड़ रुपये का नेग?
- आलिया भट्ट से रणबीर ने 2022 में की थी शादी
- रणबीर कपूर ने शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा किया शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Great Indian Kapil Show: आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शुरुआत हो गई है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की सात साल बाद वापसी से दर्शक खुश हुए। कपिल का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रहा है।
कपिल शर्मा के शो के पहले मेहमान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) बनकर आए। रणबीर, नीतू और रिद्धिमा की केमिस्ट्री तो लाजवाब है ही, तीनों ने अपनी फैमिली से जुड़े कई राज भी खोले।
क्या रणबीर कपूर ने सालियों को दिये 11 करोड़?
कॉमेडी शो में रणबीर कपूर ने अपनी शादी से जुड़ा एक किस्सा भी बताया। एनिमल स्टार ने खुलासा किया कि शादी में उन्होंने जूता चुराई रस्म में अपनी सालियों को कितने पैसे दिये थे। मजाक मस्ती के बीच कपिल ने कपूर खानदान से मजेदार सवाल पूछे। एक सवाल रणबीर के जूता चुराई रस्म से जुड़ा था।
रणबीर कपूर ने साली साहिबा से किया मोल-भाव
कपिल शर्मा ने रणबीर से पूछा कि अफवाहें उड़ रही थीं कि उन्होंने शादी में जूता चुराई रस्म में सालियों को 11 करोड़ रुपये दिये थे। अभिनेता ने क्लियर किया कि यह झूठ है। रणबीर ने कहा, "नहीं, यह सच नहीं है।" फिर नीतू कपूर ने कहा कि उन्होंने रणबीर की सालियों को कुछ कैश दिये थे।
फिर रणबीर कपूर ने जूता चुराई रस्म से जुड़ा राज खोलते हुए बताया कि फंक्शन में आलिया भट्ट की बहन (शाहीन भट्ट) ने कुछ लाख रुपये की डिमांड की थी, लेकिन उन्होंने मोल-भाव करके कुछ हजारों में साली साहिबा को मना लिया। यह बात सुन सभी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें- Ramayana के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म को लग सकता था झटका, लास्ट मोमेंट पर हुई ये कृपा
घर पर शादी की वजह से चिल थे रणबीर
रणबीर कपूर ने कहा, "हां, शादी घर पर हुई थी। जूते अभी भी घर पर होंगे। अगर आप चाहें तो उन्हें ले लें।" एक्टर की यह बात सुन हर कोई हैरान हो गया। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। कपल को एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा है।
