Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana की दिखेगी पहली झलक! सेंसर बोर्ड ने पास किया टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो, कब होगा रिलीज

    Ramayana Title Announcement लंबे समय से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायण की चर्चा चल रही है। फिल्म की शूटिंग का आधा काम लगभग पूरा भी हो गया है। अब रामायण के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है जिसे सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। आइए इसकी रिलीज और अन्य अहम जानकारियां समझते हैं।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Mon, 05 May 2025 07:32 PM (IST)
    Hero Image
    रणबीर कपूर और यश की रामायण (फोटो क्रेडिट- एआई)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का नाम लंबे वक्त से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। दंगल फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी में सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में दिखेंगे। फैंस बड़ी बेसब्री से रामायण की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो इसके टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो से जुड़ा हुआ है। सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे पास कर दिया गया है, आइए जानते हैं कि सिनेप्रेमियों को कब रामायण की पहली झलक देखने को मिलेगी।

    कब रिलीज होगा रामायण का टाइटल वीडियो 

    रणबीर कपूर की रामायण आए दिन किसी न वजह से चर्चा में बनी रहती है। कभी अपनी स्टार कास्ट तो कभी अपने शूटिंग शेड्यूल के चलते ये अपकमिंग मूवी छाई रहती है। पिंकविला की खबर आधार पर 5 मई यानी आज सेंसर बोर्ड की तरफ से रामायण के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को हरी झंडी मिल गई है। दरअसल मेकर्स ने कुछ दिन पहले सीबीएफसी (CBFC) के अधीन किया, जिसे अब बोर्ड की तरफ से यू सर्टिफिकेट भी मिला है। 

    ये भी पढ़ें- Ramayana First Review: 'रामायण की क्वालिटी देखकर...', रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने

    2 मिनट 36 सेकेंड के इस टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को बिना किसी आपत्ति के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से रिलीज करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट आना बाकी है। माना ऐसा जा रहा है कि जल्द ही रामायण की पहली झलक फैंस को देखने को मिल जाएगी। 

    इससे पहले बीते साल दीवाली के मौके पर मेकर्स की तरफ से रामायण की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी साझा की गई थी। जिसके आधार पर ये पता चला था कि इस मूवी को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जिसका पहला भाग दीवाली 2026 और दूसरा दीवाली 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। 

    रामायण में यश बनेंगे रावण

    अपनी स्टार कास्ट को लेकर रामायण खूब लाइमलाइट में रही है। रणबीर कपूर के अलावा इस मूवी में सनी देओल, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। बता दें कि केजीएफ फिल्म स्टार यश नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। लंकेश के रोल में उनको देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 

    ये भी पढ़ें- 'श्रीराम' को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रणबीर कपूर की रामायण के टीजर में मेकर्स क्यों कर रहे हैं देरी?