विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरगाह में शूटिंग, सूफी संगीत की धुन... रणबीर कपूर की 15 साल पुरानी फिल्म से कॉपी हुआ Ramayana का गाना?

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:52 PM (IST)

फिल्म 'रामायण' का दूसरा गाना 'मंगल रंग' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। कुछ लोग इसकी धुन को ...और पढ़ें

रणबीर कपूर की 15 साल पुरानी फिल्म से कॉपी था गाना

रणबीर कपूर की 15 साल पुरानी फिल्म से कॉपी था गाना

HighLights

  1. रामायण का मंगल रंग गाना विवादों मे

  2. रणबीर कपूर की रॉकस्टार से कॉपी है धुन

  3. ए आर रहमान के संगीत पर उठे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह है।

किरदारों के साथ-साथ इसके गाने को लेकर भी खास चर्चा है। हाल ही में इसका दूसरा गाना मंगल रंग रिलीज हुआ जिसको लेकर इस समय एक तरीके का विवाद देखने को मिला।

इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है और ए आर रहमान ने इसका संगीत दिया है। गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

फैंस को पसंद आई गाने की पवित्रता

जब ये गाना रिलीज हुआ तो कुछ लोगों को ये काफी पसंद आया। इसमें उन्हें भगवान राम और माता सीता के पवित्र प्रेम,भक्ति और उनके विवाह के सफर को बड़ी सादगी से दिखाया गया है जोकि जनता को खूब पसंद आया।

Ranbir (3)

कहां हुई थी कुन फाया कुन की शूटिंग

वहीं कुछ ने इसकी धुन को रणबीर कपूर की रॉकस्टार के एक गाने से कॉपीड बताया। अगर आप ध्यान से रणबीर के कुन फाया कुन गाने को सुनेंगे तो आपको समझ आएगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। फिल्म रॉकस्टार साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसकी मशहूर कव्वाली गीत 'कुन फाया कुन' की शूटिंग दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह (Hazrat Nizamuddin Dargah) में हुई थी।

कई लोगों ने ए आ रहमान के इसको लिए होमवर्क करने तक की नसीहत दे डाली। वहीं कईयों ने कहा कि वो इसके संगीत के लिए करेक्ट च्वाइस नहीं थे।

Ramayana (4)

लोगों ने क्या दी सलाह?

ए आर रहमान ने इस गाने में पारंपरिक धुनों के साथ सूफी और कव्वाली बीट्स का मिश्रण किया है लेकिन सुनने में इसमें ज्यादा फर्क नहीं लगता। सोशल मीडिया के एक वर्ग का कहना है कि चूंकि रामायण एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है तो इसमें क्लासिकल या पारंपरिक भारतीय धुनों का उपयोग होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- रामायण का वो मौन त्याग, जिसकी चर्चा कम हुई; 13 वर्षों तक पति से दूर क्यों रहीं शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति?

यह भी पढ़ें- Ramayana Part 1 को हराना मुश्किल, रिलीज से पहले तोड़ा Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर मूवी का रिकॉर्ड; जमकर हुई धनवर्षा