यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor ने पहली बार कर दिखाया ये कारनामा, एक्टर की इंटेंस ट्रेनिंग से तस्वीर वायरल
Ramayan नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor in Ramayan) भगवान राम ...और पढ़ें

HighLights
- रामायण के लिए रणबीर कपूर बहा रहे पसीना
- भगवान राम बनने के लिए रणबीर ने की मेहनत
- जिम में पहली बार ये कारनामा करते दिखे रणबीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ramayan Movie: रणबीर कपूर अपनी आगामी पौराणिक फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस मच अवेटेड फिल्म के लिए रणबीर ने अभी से जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। अभिनेता के इंटेंस ट्रेनिंग की तस्वीर सामने आई है।
एनिमल की जबरदस्त सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म की तैयारी के लिए कमर कस ली है। फिल्म में अभिनेता एक टॉक्सिक शख्स का किरदार निभाया था। एनिमल की छवि को दूर करने अब वह भगवान राम बनकर पर्दे पर आएंगे। जिस घड़ी फिल्म को लेकर खबर सामने आई है, तभी से इसका एक-एक अपडेट पाने के लिए लोग बेताब हैं।
रामायण के लिए रणबीर ने की कड़ी मेहनत
रामायण में अपनी भूमिका में जी जान लगाने के लिए अब रणबीर कपूर ने तैयारी शुरू कर दी है। एक हालिया तस्वीर में इसका सबूत मिला। दरअसल, अभिनेता के फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह इंटेंस ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में रणबीर ने जिम वियर पहना है और वह पहली बार हेडस्टैंड कर रहे हैं।
ट्रेनर ने पोस्ट के कैप्शन के जरिए बताया है कि रणबीर कपूर आगामी फिल्म रामायण के लिए इतनी कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह उनका पहला हेडस्टैंड था। कैप्शन में लिखा गया, "रणबीर कपूर क पहला हेडस्टैंड। #headstand #ramayan #newskill #trainingwithnam #prep।"
यह भी पढ़ें- कहानी सुनाते हुए Ranbir Kapoor की झोली में गिरी ये हिट मूवी, मिनटों में कर दी जॉन अब्राहम की छुट्टी
रणबीर कपूर के मुरीद हुए फैंस
पौराणिक फिल्म रामायण के लिए रणबीर कपूर की इतनी कड़ी मेहनत देख फैंस भी उनके मुरीद हो गए हैं। एक यूजर ने कहा, "रणबीर कपूर का समर्पण देखिये।" एक ने लिखा, "आदर्श सिल्वर स्क्रीन भगवान राम का निर्माण हो रहा है।" एक यूजर ने कमेंट किया, "तो वह रामायण कर रहे हैं।" एक ने कहा, "आपकी वापसी का सुन खुशी हुई।" इसी तरह लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
