Move to Jagran APP

Ranbir Kapoor birthday: आलिया के साथ तस्वीर शेयर कर बहन रिद्धिमा कपूर ने रणबीर को किया बर्थडे विश, एक्टर को बताया 'रॉकस्टार'

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबी शानदार अंदाज में बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर के बहुत से दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए भी खास पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 10:57 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 10:57 AM (IST)
Ranbir Kapoor birthday: आलिया के साथ तस्वीर शेयर कर बहन रिद्धिमा कपूर ने रणबीर को किया बर्थडे विश, एक्टर को बताया 'रॉकस्टार'
परिवार के साथ बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, तस्वीर, Instagram: riddhimakapoorsahniofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबी शानदार अंदाज में बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर के बहुत से दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए भी खास पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

loksabha election banner

रिद्धिमा कपूर ने भले की किसी भी फिल्म में काम न किया हो, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। रिद्धिमा कपूर अपने परिवार के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने बेहद खास तस्वीर साझा कर यह बधाई दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और बेटी समारा नजर आ रही हैं। तस्वीर में यह सभी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर को उनके 39वें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मेरे 'रॉकस्टार' भाई। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं !!!!! हम आपको बहुत प्यार करते हैं।'

भाई रणबीर के लिए लिखा बहन रिद्धिमा कपूर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनकी तस्वीर और रिद्धिमा कपूर के पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में हैं। इन दोनों को हाल ही में जोधपुर में स्पॉट किया गया।

उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से यह चर्चा हो रही है कि दोनों शादी के लिए वेन्यू देखने गए हैं। सोशल मीडिया पर बज है कि दोनों जल्द एक होने वाले हैं। क्योंकि दोनों की तस्वीरें वायरल हो रहीं है जिसमें आलिया-रणबीर साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के अलावा यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.