विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: न्यूयॉर्क में वेकेशन मना रहे हैं रणबीर और आलिया, फैंस संग फोटो हुई वायरल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 27 Aug 2023 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2023 11:41 PM (IST)

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Vacation आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें न्यूयॉर्क ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Photo Crediti Instgaram
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Photo Crediti Instgaram

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में वेकेशन मना रहे हैं आलिया और रणबीर
  2. न्यूयॉर्क में विदेशी फैंस से मिले आलिया और रणबीर
  3. गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

 नई दिल्ली जेएनएन। Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों काम के ब्रेक पर है और न्यूयॉर्क जैसे खूबसूरत शहर में वेकेशन मना रहे हैं, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें न्यूयॉर्क शहर नजर आ रहा है। तो वहीं, दूसरी तरह सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमे ये कपल अपने कुछ फैंस के साथ पोज देता दिखाई दे रहे है।

न्यूयॉर्क में रणबीर और आलिया

एक फैन पेज रणबीर और आलिया भट्ट के वेकेशन की फोटो साझा की है। इस फोटो में ये कपल न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में बैठा नजर आ रहा है। इस फोटो में रणबीर और आलिया के साथ कुछ फैंस भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए फैन पेज ने कैप्शन में लिखा, "आरके और आलिया न्यूयॉर्क में...#रणबीरकपूर #रणबीर #आलियाभट्ट।नइस दौरान आलिया मल्टी कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहने नजर आ रही है तो वहीं रणबीर ग्रे आउटफिट में हमेशा के तरह हैंडसम लग रहे हैं।

रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्में

इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जिन्होंने हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। वह जल्द फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट जी ले जरा में नजर आएगी। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा भी है।

तो वहीं रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर एनिमल में नजर आएंगे। फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी ओर, रणबीर ब्रह्मास्त्र 2 में शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म होगी।