विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt के लिपस्टिक वाले बयान पर सोनी राजदान ने किया दामाद को सपोर्ट, बोली- हम फनी जमाने में जी रहे हैं

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 27 Aug 2023 10:07 PM (GMT+05:30)

Alia Bhatt Mother आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया था उन्होंने बताया था ...और पढ़ें

Soni Razdan And Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Photo Credit Instagram
Soni Razdan And Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली जेएनएन। Alia Bhatt Mother: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है। दर्शकों को ये मूवी काफी पसंद भी आई। एक्ट्रेस के डेब्यू से उनकी फैमिली और उनके पति रणबीर कपूर भी काफी हैप्पी है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने पति रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया है, उन्होंने बताया था कि उनके पति रणबीर कपूर अक्सर उन्हें लिपस्टिक हटाने के लिए कहते थे, जिसके बाद लोगों ने रणबीर को ट्रोल करना शुरू किया। अब दामाद के बचाव में सोनी राजदान सामने आई है।

दमाद रणबीर कपूर के बचाव में सोनी राजदान

आलिया ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था,  रणबीर कपूर अक्सर उन्हें लिपस्टिक पोछने को कहते हैं क्योंकि उन्हें उनके होठों का नेचुरल रंग पसंद है, जिसके बाद कई लोगों ने कहा था 'तो पतियों की औरतों की पसंद-नापसंद में अपनी मर्जी थोपने जैसा है'।

अब सोनी राजदान का भी क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है, जहां वह बेवजह के मुद्दे बनाकर चर्चा करने वालों पर ताना मारती नजर आ रही हैं। सोनी ने लिखा, 'क्या है, बेवकूफी बढ़ती जा रही है। कैंसिल कल्चर....अब लोग तय करेंगे कि दूसरे लोगों की जिंदगी में क्या सही है क्या नहीं। फिर दूसरे लोग भी इसे मुद्दा बनाएंगे और जबरदस्ती का घुसेंगे। जबकि इससे उनका कोई लेना देना भी नहीं है। इस फनी जमाने में जी रहे हैं हम लोग।'

आलिया भट्ट का पूरा बयान

'वोग इंडिया' को दिए इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट अपने मेकअप पर बात करती हैं। इस बीच वह बताती हैं कि उनकी फेवरेट लिपस्टिक कौन सी है। वह कई सालों से एक ही शेड का इस्तेमाल कर रही हैं। फिर वह कहती हैं कि वह लिपस्टिक लगाने के बाद पोंछ भी देती है, क्योंकि उनके पति रणबीर कपूर जब बॉयफ्रेंड थे।

View this post on Instagram

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

तब से अब तक उन्हें उनके होठों का नेचुरल कलर ही पसंद है। बता दें, 24 अगस्त को एक्ट्रेस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जब उन्होंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है।