विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

70 साल की हीरोइन ने फिल्मों में वापसी की जताई इच्छा, 'रंबा हो' गाने पर वायरल डांस के बाद हो रही चर्चा

Published: Sun, 01 Feb 2026 07:40 PM (IST)

दिग्गज अभिनेत्री कल्पना अय्यर का गाना 'रंबा हो' हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में फिर से इस्तेमाल ...और पढ़ें

कल्पना अय्यर ने 'रंबा हो' पर किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)

कल्पना अय्यर ने 'रंबा हो' पर किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री कल्पना अय्यर (Kalpana Iyer) का गाना 'रंबा हो' (Rambo  Ho) बॉलीवुड के डिस्को डांस ट्रैक का वायरल गाना है। इस गाने को उषा उथुप ने गाया था और 1981 में आई फिल्म 'अरमान' में इसका इस्तेमाल किया गया था। वहीं हाल ही में ये जोशीला गाना रणवीर सिंह की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में नए अंदाज में पेश किया गया और इसने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई।

इस बीच 'रंबा हो' गर्ल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो किसी शादी में इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये गाना तेजी से वायरल होने लगा। ऐसे में इस तरह की अफवाह आने लगी कि कल्पना एक बार फिर से वापसी कर सकती हैं?

यह भी पढ़ें- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में Dhurandhar ने बनाई जगह, इंटरनेशनल स्टेज पर मिला ये सम्मान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डांस वीडियो

इस बारे में बात करते हुए कल्पना अय्यर ने 'इंडिया टुडे' से कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि ये इतना वायरल होगा। वो कहती हैं, 'मैं अपने दोस्त के बेटे की शादी में गई थी। डांस एकदम अचानक हुआ। मैंने ऐसे ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटे में वो हर जगह वायरल हो गया। मैं हैरान हूं, लेकिन इतना प्यार देने के लिए आभारी भी हूं।' अभिनेत्री ने बताया कि शादी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी और जैसे ही गाना बजना शुरू हुआ, वह स्टेज पर गईं और म्यूजिक के साथ डांस शुरू कर दिया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Indiatv24hrs™ (@indiatv24hrs)

एक्ट्रेस ने आदित्य धर को कहा धन्यवाद

वहीं कल्पना ने आदित्य धर को भी फिल्म में उस गाने की इस्तेमाल करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा, “मैं आदित्य धर की आभारी हूं, भला क्यों न होऊं? बहुत समय बीत गया। और अगर किसी फिल्म ने इसे इस तरह से पुनर्जीवित कर दिया है कि युवा पीढ़ी, नई पीढ़ी, इस गाने को गुनगुना रही है, तो मेरे लिए यह ऐसा है जैसे... भगवान को शुक्रिया कहना। किसने सोचा था कि 70 साल की उम्र में, किसी फिल्म में मेरा गाना फिर से वायरल हो जाएगा।”

WhatsApp Image 2026-02-01 at 7.39.18 PM

फिल्मों में वापसी करेंगी कल्पना?

वहीं जब कल्पना से पूछा गया कि क्या वो फिर से फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं? इसके जवाब में कल्पना ने बताया, “भगवान करे सब कुछ ठीक हो जाए और मेरे लिए सब कुछ संभव हो जाए क्योंकि मुझे अपनी इंडस्ट्री की बहुत याद आ रही है। मुझे स्टूडियो की बहुत याद आ रही है। स्टूडियो की खुशबू की। मुझे बहुत सी चीजों की याद आ रही है, अपनी इंडस्ट्री की। उम्मीद है यह एक अच्छी शुरुआत होगी।”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद रणवीर सिंह के हाथ एक और सफलता, 'नायक' फेम डायरेक्‍टर की फिल्म में आएंगे नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।