विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना हल्दी, ना राज्याभिषेक, Ramayana के गाने में है 'मिथिला संस्कृति' की झलक! 'मंगल रंग' के सीन की दिलचस्प है कहानी

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:50 PM (IST)

Ramayana का गाना 'मंगल रंग' रिलीज होते ही सोशल मीडिया इसमें दिखाए एक सीन पर सोशल मीडिया दो भागों में बंट गया है।

'रामायण' का गीत 'मंगल रंग' रिलीज

'रामायण' का गीत 'मंगल रंग' रिलीज

HighLights

  1. 'रामायण' का गीत 'मंगल रंग' रिलीज

  2. गाने के सीन को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल

  3. गाने के इस सीन के पीछे क्या है कहानी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' का गाना 'मंगल रंग' हाल ही में रिलीज किया गया। जिसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है। गाना रिलीज होते ही इसके एक सीन ने लोगों का ध्यान खींचा। जिसमें रणबीर कपूर के किरदार राम को उबटन लगाया जा रहा है।

गौर करने वाली बात ये है कि इस सीन में रस्म निभाते वक्त साईं पल्लवी का किरदार सीता मां वहीं पर मौजूद हैं। अब सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर लोग दो वर्गों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दुल्हा और दूल्हन की हल्दी अलग-अलग होती है वहीं कुछ लोगों ने इसका बचाव करते हुए कहा कि यह हल्दी नहीं बल्कि राम का राज्याभिषेक है।

मिथिला संस्कृति से प्रेरित है ये सीन?

दिलचस्प बात ये है कि यह दोनों ही नहीं है दरअसल यह सीन मिथिला संस्कृति की चुमान या चुमावन रस्म से प्रेरित है जो बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के हिस्सों में शादी के बाद निभाई जाती है।

Ramayana (84)

क्या होता है इस रस्म में?

पारंपरिक मैथिल और अवधी विवाह रीति-रिवाजों में, शादी होने के बाद एक संयुक्त समारोह होता है। इसमें दूल्हा और दुल्हन एक साथ बैठते हैं, और उनकी माताएं तथा अन्य महिलाएं उन्हें आशीर्वाद देने के लिए उबटन या हल्दी लगाती हैं।

Ramayana (85)

इस रस्म के दौरान हल्दी, दूर्वा घास और दही में रंगे हुए चावल का उपयोग किया जाता है। परिवार की महिलाएं वर-वधू को स्नेह और आशीर्वाद देते हैं।

मंगल रंग गाने में दिखी झलक

'मंगल रंग' गाने में दिखाई गई इस रस्म में महिलाएं रणबीर कपूर के किरदार राम को उबटन लगा रही हैं वहीं पीछे खड़ी सीता मां उन्हें निहार रही है। तो संभावना है कि यह चुमान या चुमावन रस्म ही है।

'रामायण' के मेकर्स ने रविवार को 'मंगल रंग' रिलीज किया। ए.आर. रहमान द्वारा रचित और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल द्वारा गाए गए इस गाने में भगवान राम और माता सीता के प्रेम और उनके पवित्र मिलन को दर्शाया गया है।

'रामायण' के बारे में

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' (Ramayana) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), यश (Yash), सनी देओल (Sunny Deol), रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को टक्कर देने आ रही है 32 साल पुरानी फिल्म, अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर होगी री-रिलीज