Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ramayana: रणबीर कपूर और सई पल्लवी की 'रामायण' के लिए अभी करना होगा इंतजार, फिल्म की रिलीज को लेकर आई ये अपडेट?

    Updated: Tue, 14 May 2024 03:00 PM (IST)

    नितेश तिवारी की रामायण अपने घोषणा से चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बज लगातार बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही रामायण की शूटिंग शुरू हुई है। सेट से लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और सई पल्लवी का लुक भी लीक हो चुका है। जिसने फिल्म के लिए दर्शकों का क्रेज और बढ़ा दिया है। इस बीच रामायण की रिलीज को लेकर अपडेट आई है।

    Hero Image
    'रामायण' रिलीज को लेकर आई ये अपडेट? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की रामायण का बज बना हुआ है। नितेश तिवारी के अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रभास और कृति सेनन की सुपर फ्लॉप आदिपुरुष के बाद दर्शक रामायण के नाम पर अब कुछ अच्छा देखना चाहते हैं। ऐसे में उनकी अगली उम्मीद रणबीर कपूर और सई पल्लवी की ये फिल्म है। हालांकि, फैंस को रामायण के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नितेश तिवारी अपनी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में फिल्म आए दिन चर्चा बटोर रही है।

    यह भी पढ़ें- Ramayan की चर्चा के बीच 'टीवी की सीता' को मिला नया रंग-रूप, AI लुक के साथ सई पल्लवी को दे रही हैं टक्कर

    रामायण का बढ़ता बज

    रामायण की लीड स्टार कास्ट रणबीर कपूर और सई पल्लवी का फिल्म से लुक भी वायरल हो चुका है। कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से दोनों एक्टर्स की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। इनमें रणबीर कपूर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के गेटअप में दिखाई दिए थे। रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता की भी कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो वो रामायण में कैकेयी का रोल प्ले कर रही हैं।

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही इन अपडेट्स ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनाए रखा है। इस बीच अब मूवी की रिलीज डेट को लेकर जानकारी आई है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कंदेल के अनुसार, रणबीर कपूर और सई पल्लवी की रामायण अक्टूबर 2027 में रिलीज होगी यानी फैंस को फिल्म के लिए अभी तीन सालों का लंबा इंतजार करना होगा। हालांकि, रामायण की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरह अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, Ranbir Kapoor की फिल्म में बनेगा 'हनुमान'?

    कई पार्ट्स में बनेगी रामायण

    नितेश तिवारी रामायण को कई पार्ट्स में बनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म तीन पार्ट्स में रिलीज होगी। रामायण का पहले पार्ट की शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरू हुई है।