विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, रिलीज से पहले मिली चेतावनी, हिंदू संगठन ने उठाई मांग

Published: Mon, 03 Aug 2026 12:07 PM (IST)

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज से पहले मेकर्स को रामलीला महासंघ की तरफ से चेतावनी मिली है।

रामायण फिल्म विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायण फिल्म विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. विवादों में रणबीर कपूर रामायण

  2. रामलीला महासंघ ने की डिमांड

  3. मेकर्स को संगठन ने दी चेतावनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब ये माइथोलॉजिकल फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब फिल्म को लेकर नया बखेड़ा खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि रामलीला महासंघ की तरफ से ये मांग की गई कि रिलीज से पहले फिल्म रामायण को संगठन को दिखाया जाए।

ताकि रणबीर कपूर की रामायण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने से बचाई जा सकी। साथ ही महासंघ के अध्यक्ष ने रामायण के मेकर्स की चेतावनी भी दी है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-

रामायण फिल्म की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

रिलीज से पहले ही अब फिल्म रामायण को लेकर नया विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे मूवी के मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में हिंदू संगठन रामलीला महासंघ के अर्जुन कुमार ने फिल्म के मेकर्स को एक औपचारिक पत्र लिखकर थिएटर में रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 39 साल पहले आई 'रामायण' से कितनी अलग है 4000 करोड़ की Ramayana, कहानी से लेकर किरदार तक; वो सबकुछ जो TV पर नहीं दिखा!

ramayana row

संगठन ने यह स्क्रीनिंग इसलिए मांगी है ताकि यह पक्का किया जा सके कि फिल्म का कोई भी सीन या डायलॉग धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। साथ ही,उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

महा संघ का मानना है कि वे इस फिल्म के खिलाफ नहीं हैं और संघ हजारों लोगों के लिए इस मूवी की स्क्रीनिंग की व्यवस्था खुद कराएगा। लेकिन एक बार रिलीज से पहले उनके ये फिल्म जरूर दिखाई जाए, ताकि पता लग सके कि हमारे हिंदू धर्म की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ तो नहीं हुआ है, जैसा कि आदिपुरुष जैसी मूवी में दिखाया गया था। 

कब रिलीज होगी रामायण

दरअसल फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसकी आधिकारिक पुष्टि मेकर्स पहली कर चुके हैं। फिल्म का पहला भाग यानी रामायण पार्ट-1 इसी साल दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- अरुण गोविल नहीं थे Ramayana के लिए पहली पसंद, ये एक्टर निभाने वाला था 'राजा दशरथ' का रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।