विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरिजीत और श्रेया की जादुई आवाज में सजा 'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सीता के प्रेम में डूबे फैंस

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:53 AM (IST)

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' का दूसरा गाना 'मंगल रंग' रिलीज हो गया है, जिसे ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है।

रामायण का गाना मंगल रंग रिलीज

रामायण का गाना मंगल रंग रिलीज

HighLights

  1. 'रामायणम्' का दूसरा गाना 'मंगल रंग' हुआ रिलीज

  2. गाने को ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है

  3. राम-सीता के रिश्ते की पवित्रता की दिखी झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ (Ramayana) से एक और गाना ‘मंगल रंग’ (Mangal Rang) को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

इस म्यूजिकल पेशकश के साथ दर्शकों को न सिर्फ फिल्म की दुनिया की झलक देखने मिली बल्कि साथ में भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलों को भी दिखाया गया है।

महाकाव्य से सामने आए दूसरे गाने में शानदार नजारे, भव्य महल और खूबसूरत जोड़ी के शादी की झलक भी देखने मिलती है। इसमें उनके रिश्ते को लेकर बनी गहरी भावनात्मक को महसूस किया जा सकता है। गाने जिसमें रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के रूप में देखा जा रहा है।

पांच भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

'मंगल रंग' गाने को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है। ग्रैंड सेटिंग के अलावा ‘मंगल रंग’ गाने की खास बात यह भी है कि यह राम और सीता के बीच के अनोखे बंधन की दिखाता है।

गाने में शादी के सीन में रिश्ते की पवित्रता और उसे लेकर होने वाली खुशी देखने मिलती है, जबकि वनवास के सफर वाले पल उनके रिश्ते के अलग रंग को खुद में लिए हुए हैं।

Ramayana (3)

यह पल महल के सुख से दूर राम और सीता को बेहद करीब से दर्शकों के सामने पेश करता है। कहना होगा कि ऐसा यह पल है जब दोनों ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए, सिर्फ एक दूसरा का साथ ही नहीं दिया है बल्कि एक नए जीवन का आगाज भी किया है।

अरिजीत सिंह ने दी है आवाज

रामायणम् के इस शानदार गाने को कई बेहतरीन टैलेंट्स ने साथ मिलकर आकार दिया है। जहां इसे ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया है। इसके हिंदी में बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने के हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है।

Ramayana (5)

दूसरी भाषाओं में भी इसे कई अलग-अलग सिंगर्स और लिरिसिस्ट ने आकार दिया है, और इस तरह से यह सभी मिलकर गाने में इमोशनल कोर को दर्शकों तक दुनिया भर में पहुंचा रहे हैं।

बता दें कि तमिल वर्जन को अभय जोधपुरकर और सैंधवी ने गाया है, और इसके बोल कार्तिक नेथा ने लिखे हैं। जबकि, तेलुगु वर्जन को राघव कौशिक और वैशाली सामंत ने अपनी आवाज से सजाया है, और इसके बोल राकेंदु मौली ने लिखे हैं। कन्नड़ वर्जन में अरमान मलिक और बेला शेंडे की आवाज है, वहीं बोल कार्तिक सरागुर ने लिखे हैं, मलयालम वर्जन को नरेश अय्यर और अमृता राजन ने अपनी आवाज दी है, जिसे विनायक शशि कुमार ने लिखा है।

दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 पर भारी पड़ेगी Ramayana Part 1? रिलीज से पहले ही लाई सुनामी, 4 दिन में ही मेकर्स को किया मालामाल

यह भी पढ़ें-  Ramayana Part 2 नहीं होगी दीवाली 2027 में रिलीज, मेकर्स ने टाली रणबीर कपूर की फिल्म, क्या है वजह?