विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नितेश तिवारी की Ramayana में दिखाई देंगे ये 27 सितारे, रणबीर-यश समेत कौन निभा रहा है किसका किरदार?

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:07 AM (IST)

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 में कौन से सितारे महाकाव्य का कौन सा किरदार निभा रहे हैं, देखें 27 सितारों की लिस्ट।

रामायण पार्ट 1 में सितारों के किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायण पार्ट 1 में सितारों के किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1.  नितेश तिवारी की रामायण में दिखेंगे 27 से ज्यादा सितारे 

  2. सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ का रोल

  3. फिल्म 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। धुरंधर 2 के बाद अगर दर्शकों को किसी मूवी का बेसब्री से इंतजार है, तो वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) है। रणबीर कपूर स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म का कुछ दिनों पहले ही लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। रामायण का पहला पार्ट देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

मूवी में रणबीर, साई, यश और सनी देओल किस किरदार को जीवंत करने वाले हैं, ये तो हमें अच्छे से पता है, लेकिन इनके अलावा और कौन से सितारे फिल्म का हिस्सा है, वह किस किरदार में नजर आने वाले हैं। नीचें पढ़ें उनके किरदारों के बारे में डिटेल्स।

रणबीर कपूर-भगवान राम

रामायण में भगवान श्रीराम के सफर, उनके कर्तव्य, सत्य और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। अरुण गोविल को भगवान राम के रूप में दर्शकों का बहुत प्यार मिला। अब नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका की जिम्मेदारी कंधों पर लेने वाले हैं। अगर उनका लुक देखें तो वह एकदम शांत, गरिमापूर्ण किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

Untitled design - 2026-10-27T132007.057

साई पल्लवी-माता सीता

जब साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया, तो उनकी सादगी तो लोगों को बेहद पसंद आई, लेकिन उनकी साउथ बोली को लेकर लोगों में काफी संदेह था, लेकिन ट्रेलर में उनके कुछ सीन्स को देखकर फैंस दो हिस्सों में बंट चुके हैं।

Screenshot 2026-10-30 102323

यश-रावण

कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश सिर्फ 400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण में एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि वह मूवी के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने इस महाकाव्य गाथा में लंकापति रावण का किरदार अदा किया है। ट्रेलर में जिस तरह से यश ने दशानन का किरदार पकड़ा था फैंस उसकी तारीफ करते नहीं थके थे। यहां तक की लॉस एंजेलिस में प्रीमियर के दौरान भी फैंस ने रावण के नारे लगाए थे।

Untitled design - 2026-10-30T102425.523

रवि दुबे- लक्ष्मण

रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के वन ऑफ द बेस्ट एक्टर हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। कार्तिक आर्यन को मोनोलॉग बोलने में टक्कर देना हो या फिर एक्टिंग में जान फूंकना, रवि दुबे का किरदार यादगार बन जाता है। टीवी और सीरीज के बाद अब रवि नितेश तिवारी की फिल्म में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार अदा कर रहे हैं।

Untitled design - 2026-10-30T102522.805

सनी देओल- महाबली हनुमान

रामायण में कुछ किरदार ऐसे हैं, जो भक्ति और ताकत का मिश्रण हैं। वो किरदार हैं श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हनुमान। इस किरदार को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) निभा रहे हैं। हालांकि, रामायण पार्ट 1 से ज्यादा वह पार्ट 2 में दिखेंगे, जो 2027 में रिलीज होगी।

Untitled design - 2026-10-30T102803.031

अरुण गोविल- राजा दशरथ

अरुण गोविल को रामानंद सागर की दूरदर्शन पर आने वाली रामायण में दर्शकों ने राम के रूप में तो काफी पसंद किया था। हालांकि, जब ये सामने आया कि अब वह फिल्मी पर्दे पर आ रही रामायण में राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं, तो फैंस काफी निराश हुए थे।

Untitled design - 2026-10-30T102936.618

लारा दत्ता- रानी कैकेयी

श्रीराम के वनवास जाने में कैकेयी एक अहम पात्र थीं। अयोध्या की दूसरी रानी और भरत की मां कैकेयी के राजा दशरथ से मांगे गए वादे के कारण हीं जवह दशरथ से मांगे गए अपने दो वरदानों का उपयोग करती हैं, पहला भरत को राजा बनाया जाए और राम को 14 साल के लिए वनवास पर भेजा जाए। फिल्म में वह किरदार लारा दत्ता निभा रहीं हैं।

Untitled design - 2026-10-30T103034.870

रामायण में दिखेंगे ये सितारे

इन मुख्य किरदारों के अलावा, जो सितारे रामायण में अहम भूमिका निभाएंगे, नीचे देखें उनकी लिस्ट।

  • मोहित रैना - भगवान शिव
  • इंदिरा कृष्णन- कौशल्या
  • सोनल झा- सुमित्रा
  • राजीव कुमार - राजा जनक
  • आदिनाथ कोठारे- भरत
  • नितिश शर्मा- शत्रुघ्न
  • काजल अग्रवाल- मंदोदरी
  • रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा
  • अनुपम खेर- जटायू (वॉइस)
  • विवेक ओबेरॉय- विद्युतजिह्वा
  • हरिष ऊथमन- विभिषण
  • कुणाल कपूर- इंद्रदेव
  • सोहेल नैय्यर- सुग्रीव
  • शीबा चढ्ढा- मंथरा
  • शिशिर शर्मा- वशिष्ठ
  • आजिंक्य देओ-विश्वामित्र
  • मुकेश तिवारी- अगस्त्य
  • सोनिया बलानी- उर्मिला
  • रिया कपूर- मांडवी
  • सुरभी दास- श्रुतकीर्ति

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 के मौके पर आएगा, तो वहीं दूसरा पार्ट 2027 तक आएगा।

यह भी पढ़ें- विदेशों में Ramayana की हुई 'जय-जयकार' , सोशल मीडिया पर आया Ranbir Kapoor की फिल्म का पहला रिव्यू

यह भी पढ़ें- Exclusive: 50 हजार स्क्रीन्स...100 से अधिक देश, Ramayana के मेकर्स का मेगा-प्लान; धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?