Dipika Chikhlia Movie: 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिखा वापसी को तैयार, जारी हुआ फ़िल्म का पोस्टर
Dipika Chikhlia Movie रामायण फेस एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया वापसी को करने को तैयार हैं। देखिए उनकी फ़िल्म का पोस्टर
नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Chikhlia Movie: लॉकडाउन के दौरान 90 के दशक का फेमस टीवी शो रामायण ने वापसी की। इसके बाद से एक बार फिर इसके कलाकरों ने चर्चा बटोरी। अब इस शो के बाद सीता का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी कमबैक को तैयार हैं। वह टीवी पर नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। दीपिका की नई फ़िल्म गालिब को पोस्टर जारी कर दिया गया है।
दीपिका ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम से पोस्टर साझा किया। उन्होंने पोस्टर साझा करते गुए लिखा, ' मेरी फ़िल्म गालिब का पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित है। आपको रिलीज़ डेट के लिए तैयार रहना होगा। फ़िल्म को अगस्त में रिलीज़ किए जाने के लिए शेड्यूल किया गया था। लेकिन हम सब जानते हैं कि क्या गलत हुआ?'
दीपिका इस फ़िल्म में आतंकवादी के मां का किरदार निभा रही हैं। पोस्टर में उनका लुक बिल्कुल ही अगल दिख रहा है। वह सलवार-सूट में नज़र आ रही हैं। पोस्टर में ऑन स्क्रीन उनका बेटा गालिब भी नज़र आ रहा है। गालिब का किरदार एक्टर निखिल पितलेय निभा रहे हैं। निखिल के अलावा इस फ़िल्म मीर सरवर, विशाल दुबे, सोहम मैती, विवेक त्रिपाठी, अनिल रस्तोगी, प्रशांत राय, आरती और गौरव सिंह जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे।
आपको बता दें कि फ़िल्म को धीरज मिश्रा और यशोमती देवी ने मिलकर लिखा है। वहीं, मनोज गिरी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म की स्टोरी का बैकग्राउंड कश्मीर में सेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़िल्म की शूटिंग प्रयागराज और कश्मीर में किया गया है। अब फैंस को इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। अब दीपिका को भी इस बात की इंतज़ार होगा कि फैंस को उनकी वापसी कितनी पसंद आती है? गौरतलब है कि दूरदर्शन पर दोबारा रामायण के प्रासरित होने पर रिकॉर्ड टीआरपी हासिल हुई।