'हर भारतीय के रक्त में हैं राम', जावेद अख्तर के बयान ने खींचा सबका ध्यान; बताई रामायण की अहमियत
भारतीय परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी की संगीत रचनाकार रिपोर्ट के लांच के मौके पर अख्तर ने कहा कि उनकी बेटी और ...और पढ़ें

जावेद अख्तर ने कहा राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, राम एक आदर्श हैं
HighLights
जावेद अख्तर ने कहा राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, राम एक आदर्श हैं
जावेद अख्तर बोले नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के बारे में अच्छी बातें सुनी हैं
पीटीआई, मुंबई। भगवान राम को धार्मिक सीमाओं से परे एक पूजनीय शख्सियत बताते हुए वरिष्ठ गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को कहा कि वह हर भारतीय के खून में बसते हैं।
अख्तर ने कहा कि उन्होंने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के बारे में अच्छी बातें सुनी हैं, लेकिन अभी तक फिल्म नहीं देखी है।
भारतीय परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी की संगीत रचनाकार रिपोर्ट के लांच के मौके पर अख्तर ने कहा कि उनकी बेटी और फिल्मकार जोया अख्तर ने यह फिल्म देखी है और उन्हें इसके बारे में अच्छी बातें ही कही हैं।
इस मौके पर अख्तर ने भगवान राम के बारे में अपनी राय रखी। कहा- "राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं। राम एक आदर्श हैं, एक नैतिकता हैं और जीने का एक तरीका हैं। राम हर भारतीय में और उनके संस्कारों में बसे हैं।"
उन्होंने कहा कि शायद कल को कई लोग मेरी बात से नाराज हों लेकिन राम का सार हर भारतीय के खून में बसता है। चाहे वो किसी भी धर्म से हो। भले ही उन्हें कभी-कभार एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनका महत्व इससे कहीं बढ़कर है। वो जीवन जीने का एक सोच हैं।