विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले Dhurandhar 2 की जमकर तारीफ की अब राम गोपाल वर्मा का फिल्म पर यू-टर्न, बोले- 'दाउद का रोल गलत...'

Published: Fri, 17 Apr 2026 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:13 PM (IST)

राम गोपाल वर्मा, जिन्होंने पहले 'धुरंधर' की खूब तारीफ की थी, अब फिल्म में दाऊद इब्राहिम के चित्रण पर सवाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आरजीवी ने 'धुरंधर' में दाऊद के चित्रण पर असहमति जताई

  2. दाऊद को फिल्म में बीमार दिखाया गया है

  3. आरजीवी ने दाउद को लेकर क्या कहा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता राम गोपाल (Ram Gopal Varma) वर्मा धुरंधर (Dhurandhar 2) फिल्म देखने के बाद से लगातार उसकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने पार्ट 1 और 2 दोनों देखी और आदित्य धर निर्देशन के साथ-साथ फिल्म के एक्टर्स, संगीत और हर किसी की तारीफ की।

एक समय पर तो राम गोपाल वर्मा धुरंधर के लिए आए दिन नए-नए ट्वीट कर रहे थे और साउथ की फिल्मों से इसका कॉम्पटीशन करवा रहे थे। हालांकि अब उनके सुर थोड़ा बदले हुए नजर आ रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म पर सवाल उठाए

राम गोपाल वर्मा ने अब फिल्म के एक खास हिस्से पर सवाल उठाए हैं और वो है फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार। हुसैन जैदी फाइल्स के पॉडकास्ट पर राम गोपाल वर्मा ने कहा कि इस मामले में वो फिल्म में क्या दिखाया गया है उससे सहमत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- 'लोग धुरंधर 2 से शादी करना चाहते हैं...', 'धुरंधरमय' हुए राम गोपाल वर्मा, नई तारीफों में कह डाला है कुछ ऐसा

पॉडकास्ट में राम गोपाल वर्मा से जब धुरंधर के बारे में पूछा गया, और उन्होंने इसे अब तक की सबसे महान फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी राय केवल एक निर्देशक के तौर पर है, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड की बिल्कुल भी समझ नहीं है। उन्होंने इसे 'असाधारण फिल्म' भी कहा, साथ ही यह भी बताया कि एक बात से वे असहमत थे।

Bade Sahab

इस किरदार से है RGV को असहमति

उन्होंने कहा, 'मुझे सिर्फ दाऊद इब्राहिम के चित्रण से असहमति है। हर किसी के अपने-अपने सोर्स होते हैं। मुझे लगता है कि उसे गलत तरीके से दिखाया गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस मामले में विशेषज्ञ हूं। यह मेरी जानकारी से मेल नहीं खाता। जब जैदी ने बताया कि उन्होंने सुना है कि दाऊद को एक बार फूड पॉइजनिंग हुई थी, लेकिन फिल्म में जो दिखाया गया है उसके विपरीत वह ठीक हो गया था ।'

राम गोपाल वर्मा को कहां दिखा अंतर?

फिल्म में दाऊद को बड़े साहब के रूप में दिखाया गया है, जो भारत में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। उसे एक बीमार और बूढ़े व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है जो बिस्तर पर पड़ा है लेकिन फिर भी आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) और आतंकी नेटवर्क को नियंत्रित करता है। फिल्म का अंत राकेश बेदी द्वारा निभाए गए किरदार जमील जमाली के खुलासे के साथ होता है, जो एक भारतीय एजेंट है और सालों से पाकिस्तान में रह रहा है। वह बताता है कि उसने दाऊद को गुप्त रूप से जहर दिया था और उसकी इस हालत के लिए वह जिम्मेदार है।

Dhurandhar (30)

राम गोपाल वर्मा ने साफ किया कि वह इस विषय पर अंतिम अधिकार का दावा नहीं करते, लेकिन उनके अनुसार दाऊद लंबे समय से इनएक्टिव है। वर्मा ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक, दाऊद करीब 20 साल पहले आपराधिक गतिविधियों से दूर हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Ram Gopal Verma ने अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरी तो रोजी-रोजी ही दाउद से...'