पर्दे पर 'भगवान कृष्ण' बनेंगे Vijay Deverakonda! गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' के तेलुगु रीमेक की तैयारी
गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म लालो के तेलुगु रीमेक को लेकर अभिनेता विजय देवरकोंडा का नाम चर्चा में बना हुआ है।

विजय देवरकोंडा बन सकते हैं कृष्ण (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
लालो के तेलुगु रीमेक की चर्चा तेज
फिल्म को लेकर विजय देवरकोंडा रेस में आगे
ब्लॉकबस्टर रही थी गुजराती फिल्म लालो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुजराती सिनेमा के इतिहास में तहलका मचाने वाली फिल्म 'लालो - कृष्ण सदा सहायते' को (Laalo Krishna Sada Sahayate) लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब इस फिल्म के तेलुगु रीमेक बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
इस प्रोजेक्ट से विजय देवरकोंडा सहित एक अन्य हस्ती का नाम जुड़ने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तेलुगु वर्जन में बनने वाली लालो को लेकर फिलहाल क्या कुछ तैयारी चल रही हैं।
आधुनिक अवतार में दिखेंगे राम चरण!
इस ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद निर्माता महावीर जैन अब इस कहानी को तेलुगु सिनेमा के बड़े पर्दे पर उतारने के लिए एडवांस बातचीत कर रहे हैं। अपने एंग्री-यंग मैन लुक और 'राउडी' अवतार से लाखों दिलों पर राज करने वाले विजय देवरकोंडा अब पर्दे पर बांसुरी बजाते और लीलाएं रचाते नजर आएंगे।
खबरों की मानें तो विजय देवरकोंडा गुजराती सिनेमा की ऐतिहासिक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' के तेलुगु रीमेक में भगवान श्री कृष्ण का दिव्य किरदार निभाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 50 लाख में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रहा दबदबा, अब OTT रिलीज में क्या करेगी कमाल ? Imdb पर है नंबर वन

पहले इस प्रोजेक्ट के लिए मेगास्टार राम चरण से बातचीत चल रही थी। लेकिन ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अब इस रोल के लिए साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को फाइनल कर लिया गया है। वहीं, 'कल्कि 2898 ईस्वी' में महान योद्धा अर्जुन का किरदार निभाने के बाद विजय के लिए यह दूसरा बड़ा पौराणिक-भक्ति अवतार होगा।
कार्तिक सुब्बाराज संभाल सकते हैं कमान
फिल्म को और भी बड़ा और कमर्शियल बनाने के लिए 'जिगरथंडा', 'पेट्टा' और 'महान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज के नाम पर विचार किया जा रहा है।

कार्तिक की अनोखी कहानी कहने की शैली इस आध्यात्मिक और इमोशनल ड्रामा को एक नया रंग दे सकती है। फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती चर्चा के चरण में है। मेकर्स तेलुगु दर्शकों के स्वाद के हिसाब से इसकी स्क्रिप्ट और स्टारकास्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
लालो ने रचा था इतिहास
गुजराती फिल्म लालो- कृष्ण सदा सहायते का निर्माण मात्र 50 लाख रुपये के मामूली बजट में हुआ था और फिल्म 'लालो' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अभूतपूर्व कमाई करते हुए 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली गुजराती फिल्म बनी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।