'RRR ' की सक्सेस के बाद राम चरण ने क्रू मेंबर्स के लिए किया कुछ ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो रही है एक्टर की जमकर तारीफ
RRR जूनियर एनटीआर रामचरण आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर ये फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघर हाऊसफुल चल रहे हैं। फिल्म की सफलता से इसके स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan Gifts Gold Coins: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर ये फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघर हाऊसफुल चल रहे हैं। फिल्म की सफलता से इसके स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन मूवी के लीड एक्टर राम चरण ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए जो किया उसपर विश्ववास कर पाना आपके लिए जरा मुश्किल होगा। उन्होंने अपनी खुशी को जिस तरह से क्रू मेंबर्स के साथ सेलिब्रेट किया किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आइए जानते हैं...
View this post on Instagram
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड बना दिया है। जहां 'आरआरआर' के हिंदी वर्जन की कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी खुशी में राम चरण ने फिल्म 'आरआरआर' की टीम को खास सोने के सिक्के गिफ्ट में दिए हैं। राम चरण ने 35 यूनिट मेंबर्स को उनकी मेहतन के लिए खास सोने के सिक्का दिया है जिस पर 'आरआरआर' लिखा है।
View this post on Instagram
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'राम चरण ने 'आरआरआर' की सफलता और क्रू मेंबर्स के काम की सराहना की। यही नहीं उन्होंने 35 यूनिट मेंबर्स को हैदराबाद स्थित अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया और फिर सबको मिठाई के साथ-साथ सोने के सिक्के गिफ्ट किए। इतना महंगा गिफ्ट और राम चरण का दिल देख हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हर एक सिक्का करीब 11.6 ग्राम का है। हर सिक्के की कीमत 55,000 से 60,000 तक है।
View this post on Instagram
खबर है कि आरआरआर का हिन्दी वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है, वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज के करीब 3 महीने बाद, यानी 25 जून तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। बता दें कि आरआरआर के वीएफएक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है।