Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में Ram Charan का जोरदार स्वागत, तोहफे में मिली श्रीराम की तस्वीर, चिरंजीवी ने हनुमान को लेकर कही ये बात

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 10:11 AM (IST)

    Ram Mandir Consecration भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी सज चुकी है। अब से कुछ ही देर में श्रीराम का उनकी जन्मस्थली में भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस एतिहासिक मोमेंट को लाइव देखने के लिए सितारों की टोली अयोध्या पहुंच चुकी है। राम चरण और चिरंजीवी अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम नगरी में इन सितारों का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया।

    Hero Image
    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम चरण और चिरंजीवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Inaugration: अब से कुछ ही देर में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस खूबसूरत और एतिहासिक पल को पूरा देश लाइव देखेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) के लिए कई नामी हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं। साउथ स्टार्स राम चरण और चिरंजीवी ने भी अयोध्या के लिए उड़ान भरी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। भीड़ ने इन सितारों का जोरदार अंदाज में स्वागत किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में राम चरण का जोरदार स्वागत

    22 जनवरी के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। सुबह 11 से 12 बजे के बीच चारों वेदों के मंत्र गूंजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के करकमलों से 84 सेकंड में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस खास मौके के लिए कई सितारों को न्योता भेजा गया। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में भगवान राम की छवि में नजर आने वाले एक्टर राम चरण भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। अयोध्या में भीड़ ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें भगवान राम के साथ बनी उनकी तस्वीर भी तोहफे में दी गई। 

    फैंस ने तोहफे में दी ये चीज

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर राम चरण पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इतना ही नहीं, बल्कि फैंस ने उन्हें भगवान राम की तस्वीर भी भेंट की, जिसके नीचे उनकी भी फोटो बनी है। राम चरण ने श्रीराम की तस्वीर हाथ में लेते ही सबसे पहले माथा टेका। फिर साथ बैठे चिरंजीवी को उसे रखने के लिए दे दी। इसके साथ ही उन्हें गुलाब का फूल भी दिया गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    श्रीराम की फोटो के साथ ही फैंस की ओर से उन्हें हनुमान की मूर्ति तोहफे में दी गई।

    'भगवान हनुमान ने मुझे खुद बुलाया'

    अयोध्या पहुंचे चिरंजीवी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'ये बहुत अच्छा और शानदार है। मुझे लगता है भगवान हनुमानने मुझे खुद बुलाया है।'

    फैंस बोले 'जय श्री राम'

    राम चरण का यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस ने 'जय श्री राम' कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'राम चरण असली जेंटलमेन हैं।' वहीं, एक ने कमेंट किया 'भगवान राम की नगरी में आपका स्वागत है।'

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inaugration: धोती कुर्ता पहने अयोध्या के लिए रवाना हुए रणबीर, नीली साड़ी में आलिया भट्ट ने खींचा ध्यान