रकुल प्रीत सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- प्यार भरा पोस्ट
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वही शनिवार को अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर रकुल प्रीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यार भरा नोट साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वही शनिवार को अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर रकुल प्रीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यार भरा नोट साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
खास अंदाज में विश किया बर्थडे
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे नोट के साथ जैकी की एक तस्वीर भी शेयर की है और इस विशेष दिन पर उन्होंने खुल कर अपना प्यार जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थ सनशाइन आप हमेश मुस्कुराते रहें और अपनी मुस्कान बिखेरते रहें। आप जानते हैं कि मैं आप सभी की कामनाओं के लिए प्रार्थाना करती हूं जो आप चाहते हैं।’
जैकी को बताया सबसे बड़ा उपहार
आपको बता दें कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर और नोट शेयर कर अपने रिशते को जैकी भगनानी के साथ कंफर्म किया था। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद मेरा आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद, मुझे बिना रूके हंसाने के लिए धन्यवाद। आपका होने के लिए धन्यवाद, यहां जैकी भगनानी के साथ और अधिक यादें बनानी हैं।'
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो रकुल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ‘प्रोडक्शन 41’, ‘थैंक गॉ़ड’ के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की ‘रन-वे 34’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। वही रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म छतरीवाली की भी शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वो एक कंडोम टेस्टर की भूमिका ने नजर आने वाली हैं।