Rakul Preet Singh ने बनाई न्यू डिश, कहा- ‘इसका टेस्ट अभी तक अच्छा है’
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वो कुछ बनाती दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो कुछ बनाती दिख रही हैं।
इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, वीडियो में वो पिंक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक कलर की योग पैंट पहने नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि रकुल कुछ बनाना चाहती हैं लेकिन वो खराब हो जाता है। इस वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर लिखा, ‘इसका टेस्ट अभी तक अच्छा है।’
रकुल की इस वीडियो उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में शख्स उनसे पूछता है कि दीदी ये क्या बनाया है। जिसका जवाब देते हुए रकुल ने कहा ये नई डिश है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो दीवार पर हाथ रखकर पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के क्रॉप के साथ व्हाइट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘थ्रोबैक पोजिंग वाला पोज आउटडोर शूट वाले दिन।’
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं। इस में वो आयुष्मान खुराना के साथ डॉक्टर के किरदार में दिखाई देंगी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रही हैं। साथ ही वो इस से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करेंगी।
इसके अलावा वो इंद कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आने वाली हैं इस फिल्म में वो अभिनेता अजय देवगन के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' में भी नजर आने वाली हैं।