विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'20 की उम्र से टैक्स भर रही हूं...' फर्जी खबरों पर भड़कीं Rakul Preet Singh, ऑफिशियल बयान में बताई सच्चाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:02 PM (IST)

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है।

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी किया ऑफिशियल बयान

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी किया ऑफिशियल बयान

HighLights

  1. रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी किया ऑफिशियल बयान

  2. आईटी सर्च के बारे में चल रही अटकलों का दिया जवाब

  3. 20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हैं रकुल 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर चुकी पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए भी बेहद पसंद की जाती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही इनकम टैक्स सर्च ऑपरेशन के बारे में अटकलों वाली खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, अब एक ऑफिशियल बयान दिया है।

रकुल प्रीत सिंह ने गलत खबरें फैलाने वालों को लगाई फटकार

आर्म्ड फोर्सेज के परिवार में पली बढ़ी सेल्फ-मेड आर्टिस्ट रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) हमेशा से कानून का पालन करती आईं हैं और वे असली टैक्सपेयर हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआत से ही प्रोफेशनल रहते हुए कई नियमों का सख्ती से पालन किया है और इस तरह से सही फाइनेंशियल प्रैक्टिस करते हुए आगे बढ़ी हैं।

rakul (18)

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana में 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह ने क्यों भरी हामी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर डिजिटल चैनलों तक पर बिना किसी वेरिफिकेशन के चलाई जा रही गलत रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने अब जाकर अपने सम्मान को बचाने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया है।

20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हैं रकुल

रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'यह देखना दिल तोड़ने वाला है कि खुद से बने ऑनलाइन रिपोर्टर्स और कुछ मैनस्ट्रीम मीडिया जर्नलिस्ट बिना किसी पक्के सबूत के किसी भी खबर को सेंसेशनलाइज कर रहे हैं।

तो चलिए, एक बार के लिए सारे रिकॉर्ड साफ कर देते हैं। यह सर्च मेरे बारे में नहीं था। यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज बैकग्राउंड से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा है। मैंने अपनी मेहनत के दम पर यहां तक का सफर तय किया है और एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपने सभी जरूरी टैक्स भरता आ रही हूं।

मैं खुद से या किसी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह की गैरकानूनी फॉरेन रेमिटेंस में शामिल नहीं हूं। मैं यह भी साफ करना चाहती हूं कि देश या विदेश में कहीं भी किसी और की तरफ से मेरे नाम पर कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। न ही किसी ने मुझे कभी कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट की है और न ही सिद्धांत के तौर पर मैं ऐसे महंगे गिफ्ट स्वीकार करती हूं।

मैं इस तरह की गलत, झूठी और बदनाम करने वाली अटकलों से भरी रिपोर्ट्स बनाने वाले से अनुरोध करती हूं कि वे अपनी इन खबरों को वापस लें और सच्चाई बताएं।

Rakul

मैं समझती हूं कि मीडिया बिजनेस चलाने वाले छोटे से लेकर बड़े हर एक शख्स पर, अपने कमर्शियल प्रेशर होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप फैक्ट्स से समझौता करें और खास कर के किसी की रेप्युटेशन और रोजी-रोटी को दाव पर लगा कर नहीं'।

रकुल प्रीत सिंह ने अपने बयान के जरिए ये बात साफ कर दी है कि वे कानून का पालन करने वाली टैक्स पेयर हैं, जो अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को अच्छे से समझती हैं और उनका पालन भी करती हैं। उन्होंने सर्च ऑपरेशंस को लेकर सामने आए सच को साफ करने की कोशिश की है और इन रिपोर्ट्स के बारे में अपना पक्ष भी सामने रखा है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में IT विभाग की रेड, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी के ठिकानों पर छापामारी