विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रकुल प्रीत सिंह ने दिखाई ससुराल में पहली Ganesh Chaturthi की झलक, इन सेलेब्स के घर भी विराजे बप्पा

Published: Sat, 07 Sep 2024 03:20 PM (GMT+05:30)

गणेश चतुर्थी त्योहार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ सेलिब्रेट करते हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सलमान ...और पढ़ें

बॉलीवुड स्टार्स की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार्स की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बी टाउन स्टार्स में गणेश चतुर्थी की धूम
  2. अनन्या पांडे ने घर पर किया बप्पा का स्वागत
  3. रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल में मनाया पहला गणेश चौथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी त्योहार की धूम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच बढ़चढ़ देखने को मिलती है। जहां पूरा देश इस त्योहार की शान में डूबकर बप्पा का अपने घर में स्वागत कर रहा है, वहीं, बी टाउन सितारे भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। हर साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स ने अपने घर में बप्पा को विराजमान किया है।

अक्षय कुमार, सामंथा रुथ प्रभु सहित कई सेलेब्स ने फैंस को सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी की बधाई दी। तो वहीं, कुछ सेलेब्स ने धूमधाम से बप्पा का अपने घर में स्वागत किया। 

बप्पा को घर ले आए ये सितारे

अनन्या पांडे

'कॉल मी बे' एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने बप्पा के दर्शन के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। उनके घर पर गणेश भगवान की छोटी सी मूर्ति विराजमान है। एक्ट्रेस ने इंडियन ड्रेस में नमस्ते पोज में फैमिली के साथ फोटो क्लिक कराई है।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने इस साल फरवरी में जैकी भगनानी से शादी की थी। एक्ट्रेस का शादी के बाद ससुराल में यह पहला गणेश चतुर्थी फेस्टिवल है। रकुल ने गणपति सेलिब्रेशन की क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ जैकी भगनानी भी नजर आ रहे हैं। 

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने गणेश चतुर्थी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी सेल्फी के अलावा मंदिर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश ने अपनी वाइफ और फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति को घर ले आते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। मां नीतू कपूर के साथ रणबीर ने बप्पा के छोटे से आइडल को अपने घर ले आए।

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Jr. NTR का फैंस को नायाब तोहफा, Devara के ट्रेलर अनाउंसमेंट के साथ नए लुक में लूटी वाहवाही