Raksha Bandhan Movies: भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत पर्दे पर दिखाती हैं ये फिल्में, आपने देखी है?
Raksha Bandhan Movies रक्षा बंधन के त्यौहार पर जानिए कि कौन-कौन सी फिल्मों में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पर्दे पर दिखाया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बहनें, अपनी भाइयों के हाथ पर राखी बांधकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जीवन में भाई-बहन के रिश्ते का काफी महत्व है और फिल्म इंडस्ट्री में भी इस रिश्ते को लेकर कई फिल्में बनी हैं, जो भाई-बहन के पावन रिश्ते की अहमियत को पर्दे पर दिखाती हैं।
जोश
फिल्म जोश में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म में जुड़वां भाई-भहन के रूप में दिखाया गया है। ऐश्वर्या को फिल्म में शाहरुख के दुश्मन के छोटे भाई से प्यार हो जाता है, जिसे वह रोकना चाहते हैं। फिल्म में एक और भाई-बहन का बंधन भी दिखाया गया है।
अग्निपथ
अग्निपथ रीमेक साल 2012 में रिलीज़ हुई थी। यह एक युवा लड़के की कहानी है, जिसके माता-पिता की हत्या कर दी गई है और वह बदला लेना चाहता है। रितिक रोशन ने फिल्म में उस लड़के की भूमिका निभाई है। वह बड़ा होने के बाद जब बदला लेने के लिए बाहर जाता है तो वो अपनी बहन से भी मिलता है।
हरे राम हरे कृष्ण
फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा 1971 में रिलीज हुई थी। यह एक युवा लड़के की संघर्षपूर्ण कहानी है, जो अपनी खोई हुई बहन की तलाश में निकलता है और उसे खोजने के लिए प्रयास करता है। देव आनंद और जीनत अमान ने फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका निभाई।
फ़िज़ा
खलीद मोहम्मद द्वारा निर्देशित फिल्म फिजा साल 2000 में बनी थी। फिल्म में करिश्मा कपूर और रितिक रोशन भाई और बहन की भूमिका में हैं। इस फिल्म में करिश्मा अपने भाई की तलाश में जाती है जो 1993 के मुंबई बम धमाकों में खो गया था।
भाग मिल्खा भाग
फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। फरहान अख्तर और दिव्या दत्ता को फिल्म में एक भाई और बहन की भूमिका में देखा जा सकता है। भाई-बहन की भूमिका को चित्रित करने के लिए फिल्म में दोनों की काफी तारीफ की गई है। 2013 में रिलीज़ हुई इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश ने किया था।