Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2023: अयान-अरहा से समीशा-वियान तक, क्यूट है इन स्टार भाई-बहन की जोड़ी, देते हैं सिबलिंग गोल्स

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 09:28 AM (IST)

    Raksha Bandhan 2023 आज यानी 30 अगस्त को हमारे देश में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये त्योहार फिल्मी सितारों का भी फेवरेट है। सिर्फ बिग स्टार्स ...और पढ़ें

    Hero Image
    ये है Showbiz के क्यूट भाई-बहन की जोड़ी। Photo-Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2023: आज पूरे देश में रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। भाई-बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है। नोकझोंक हो, मस्ती-मजाक हो या फिर हर कदम पर साथ देना हो, भाई या बहन एक-दूसरे के साथ हमेशा ढाल की तरह खड़े होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस खूबसूरत त्योहार को सेलिब्रेट कर रही है। अल्लू अर्जुन के बच्चों से लेकर करण जौहर के ट्विंस तक, शोबिज के चर्चित स्टार किड्स इस राखी के पर्व को मना रहे हैं। आइए, आपको फिल्मी दुनिया के क्यूट और लिटिल भाई-बहन की जोड़ी दिखाते हैं। 

    करण जौहर के बच्चे रूही-यश 

    करण जौहर ने साल 2017 में सरोगेसी के जरिए ट्विंस बच्चों का स्वागत किया था। उन्होंने अपने बेटे को पिता यश का नाम दिया, जबकि बेटी का नाम रूही रखा है। वह अक्सर अपने बच्चों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

    अल्लू अर्जुन के बच्चे अयान-अरहा

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और स्नेहा रेड्डी के बेटा और बेटी भी शोबिज के फेमस भाई-बहन हैं, जिनकी प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। 'पुष्पा' स्टार के बेटे का नाम अयान और बेटी का नाम अरहा है। अल्लू के बेटे 9 साल के हो गए हैं। वहीं, उनकी 6 साल की बेटी ने सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' से एक्टिंग डेब्यू किया है।

    शाहिद कपूर के बच्चे मीशा-जैन

    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बच्चे जैन और मीशा बी-टाउन के चहीते स्टार किड्स हैं। मीशा जहां 7 साल की हैं, वहीं जैन 5 साल के। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है, जिसकी झलक अक्सर मीरा और शाहिद दिखाते रहते हैं।

    यश के बच्चे आयरा-अथर्व

    केजीफ और केजीफ 2 से मशहूर हुए अभिनेता यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी पांच साल की बेटी का नाम आयरा है, जबकि उन्होंने अपने चार साल के बेटे का नाम अथर्व रखा है। कपल के दोनों बच्चे सिबलिंग गोल्स देते हैं।

    प्रीति जिंटा के जुड़वां बच्चे जय-जिया

    प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ साल 2021 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए बेटा और बेटी का स्वागत किया था। बेटी का नाम जिया और बेटे का नाम जय है। 

    नेहा धूपिया के बच्चे मेहर और गुरिक 

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी एक बेटा और बेटी के माता-पिता हैं। कपल अपने क्यूट बच्चों की प्यार भरी फोटोज शेयर कर साबित कर देता है कि उनके नन्हे मंचकिन एक-दूसरे से कितना प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। उनकी बेटी मेहर नवंबर 2023 में पांच साल की हो जाएगी। वहीं, बेटा गुरिक दो साल का है।

    शिल्पा शेट्टी के बच्चों में है बहुत प्यार

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान और बेटी समीशा के बीच बहुत प्यारा बंधन है। समीशा हर साल बेहद प्यार से अपनी भइया वियान को राखी बांधती हैं। शिल्पा क्यूट भाई-बहन के मोमेंट्स अक्सर शेयर करती रहती हैं।

     

    अर्पिता खान के आहिल और आयत

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा के बच्चे आहिल व आयत भी कम क्यूट नहीं हैं। कपल का बेटा आहिल सात साल का है, जबकि उनकी बेटी आयत चार साल की हैं।

    आहिल और आयत की क्यूट फोटोज अक्सर अर्पिता सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। दोनों परफेक्ट सिबलिंग गोल्स देते हैं।