विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरी जिंदगी से इस मनहूस को निकालो', आदिल से तलाक पर बोली राखी सांवत

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 13 Jun 2023 08:59 PM (IST)

Rakhi Sawant Video राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह अपने वकील से आदिल से ...और पढ़ें

Rakhi sawant, Adil Durrani Photo Credit Instagram
Rakhi sawant, Adil Durrani Photo Credit Instagram

HighLights

  1. राखी ने आदिल से गुपचुप शादी रचाई थी।
  2. राखी जल्द तलाक लेना चाहती हैं।
  3. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Video: राखी सावंत  (Rakhi Sawant) आखिरकार दुबई से वापस मुंबई लौट आई है। पिछले काफी समय से राखी दुबई में ही थी। जहां उन्होंने अपनी डांस एकेडमी खोली थी।

मुंबई लौटने के बाद राखी एक बार फिर मीडिया में छा गई है। इसी बीच अब अदाकारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी लॉयर से आदिल संग अपने तलाक की बात करती नजर आ रही है।

मुझे डाइवोर्स दिलाओ- राखी सावंत

बीते साल राखी ने आदिल से गुपचुप शादी रचाई थी। अब अदाकारा जल्द तलाक लेना चाहती हैं और उन्होंने अपनी लॉयर से इसी बारे में बात भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी कहती हैं, 'जल्दी से मुझे डाइवोर्स दिलाओ। मैं ठीक हूं मेरे डिवोर्स के पेपर का क्या हुआ? पहले बताओ, मेरी जिंदगी में मुझे मेरी खुशियां चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मेरी जिंदगी से इस मनहूस को निकालो और जल्दी से मुझे डाइवोर्स दिलाओ।' इसके आगे राखी कहती हैं, 'उसका बाप भी राजी हो जाएगा। उन्होंने ऐसे भी मुझे बहू एक्सेप्ट किया नहीं है। उन्होंने बहुत बदतमीजी की है मेरे साथ। हां तो कोर्ट का करो न..चलेगा 6 महीने लगेगा? तो जज के सामने एक डांस वांस कर लेते हैं, जल्दी दे देगा। ओए, तू नहीं चाहती कि मेरी जिंदगी में खुशियां आए।'

राखी को जान से मारना चाहते है आदिल ?

बीते दिनों राखी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे वह कहती नजर आई थी कि आदिल जेल में बैठे-बैठे उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं राखी का कहना है कि आदिल न जेल के अंदर से ही उनकी हत्या के सारे इंतजाम भी कर लिए हैं।

बता दें 6 फरवरी को राखी ने घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, रुपये और गहने चोरी करने का आरोप लगाया था और आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।