विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant को पति आदिल से हुआ खतरा, बोली- जेल में रहकर मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है !

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 16 May 2023 03:04 PM (IST)

Rakhi Sawant Adil Khan राखी सावंत (Rakhi Sawant) अब एक बार फिर पति आदिल को लेक चर्चा में आ गई ...और पढ़ें

Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Dubai, Adil Khan , Photo Credit Instagram
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Dubai, Adil Khan , Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Adil Khan: राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एकेडमी के काम के चलते अदाकारा दुबई में है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। रोजाना अपनी नई-नई वीडियो और फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती है। अब एक बार फिर राखी ने पति आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया है।

राखी को जान से मारना चाहते है आदिल ?

ई-टाइम्स की ओर से सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह कहती नजर आ रही है कि आदिल जेल में बैठे-बैठे उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं राखी का कहना है कि आदिल न जेल के अंदर से ही उनकी हत्या के सारे इंतजाम भी कर लिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

ऐसे में एक्ट्रेस अपने दुश्मनों से बचने के लिए दुआ पढ़ रही हैं। इस वीडियो में राखी कहती है, 'दोस्तों मैं एक दुआ पढ़ रही हूं दुश्मनों से बचने के लिए। मेरी जान से बचने के लिए, लेकिन मेरी जान धोखे में है। अभी-अभी पता चला कि आदिल जेल में मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है। तो कुरान में ये आयत है तो मैं पढ़ती हूं।'

मुसीबत में राखी का भाई राकेश सावंत

एक बार फिर राखी के परिवार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों खबर आई थी कि राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को ओशिवारा पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया है। राकेश को रविवार 7 मई को अरेस्ट किया गया था। सोमवार यानी 8 मई को कोर्ट के सामने पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 22 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि अब तक इस मामले में राखी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।