यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Sawant: आदिल को भूल राखी सावंत फिर से बनने जा रही हैं दुल्हन? पैपराजी से कही ऐसी बात सुनकर दंग रह गए सभी
राखी सावंत प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों राखी आदिल खान संग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को अच्छे से पता है कि लाइमलाइट में कैसे रहना है। राखी हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहता है।
इसी बीच राखी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिमाग में कई सवाल आ रहे हैं। वो ये कि क्या राखी फिर से शादी करने जा रही हैं? आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में...
दुल्हन के जोड़े में वायरल हुआ राखी का वीडियो
राखी सावंत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में आप राखी दुल्हने के जोड़े में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि रखी इस दौरान येलो एंड गोल्डन कलर के लहंगे में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की है। साथ ही रखी ने अपने बालों में लाल गुलाब लगाया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस दौरान साखी सावंत पैपराजी के सामने ही ‘सबकी बारातें आईं...' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।
पैपराजी के सामने ये क्या बोल गईं राखी
इस दौरान रखी सावंत पैपराजी से कहती हैं, ‘आओ-आओ मेरी बारात में सब..। जल्दी एक-एक करके मेरी बारात में आना। सुनो सिर्फ मेरी बारात में आना सुहागरात में नहीं।' ये सुनते ही वहां, मौजूद सभी फोटोग्राफर हंसने लगते हैं।‘ राखी की ये बात सुनने के बाद मौजूद सभी पैपराजी उनकी मस्ती मजाक में छेड़ना शुरू कर देते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लगातार यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं।
