विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant: महिला मॉडल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 19 Jan 2023 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2023 01:53 PM (IST)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी ...और पढ़ें

rakhi sawant, rakhi sawant arrested, Sherlyn Chopra, Rakhi Sawant And Sherlyn Chopra
rakhi sawant, rakhi sawant arrested, Sherlyn Chopra, Rakhi Sawant And Sherlyn Chopra

 नई दिल्ली, एएनआई।  Rakhi Sawant : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मॉडल से जुड़ा है मामला

बता दें, पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राखी पर लगा आपत्तिजनक वीडियो दिखाने  का आरोप

कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, 'अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।

कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।' बता दें राखी को गुरुवार दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की।

आदिल खान संग कर चुकी हैं निकाह

इस मामले से पहले राखी अपने निकाह को लेकर चर्चा का विषय बनीं हुई थी। इस कपल ने 6 महीने पहले गुपचुप निकाह किया था, जिसका खुलासा हाल ही में राखी सावंत ने किया था। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की कई तस्वीरें भी शेयर की थी। राखी पिछले कुछ दिनों से अपने निजी जीवन में काफी परेशानियों से जूझ रही है  अब खबर है कि उनको हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के लिए बेहद खास होगी इस साल की 11 अगस्त, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें- छेलो शो के मुकाबले RRR के हैं ऑस्कर जीतने के ज्यादा चांसेस - निर्देशक एसएस राजामौली