यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Sawant: आदिल ने मेरे प्राइवेट वीडियो बनाए और बेचें, राखी सावंत का चौंकाने वाल खुलासा, कहा- उसे बेल ना...
Rakhi Sawant-Adil Durrani Case Update राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का केस मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में चल रहा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant-Adil Durrani Case Update: मॉडल और एक्ट्रेस राखी सावंत की पर्सनल लाइफ में भयंकर उथल-पुथल मची हुई है। परेशानियां एक्ट्रेस का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है और अब उनकी शादीशुदा जिंदगी पर संकट के बादल छाए हुए है। एक्ट्रेस ने पति आदिल दुर्रानी पर मारपीट और धोखाधड़ी का केस ठोका है। वहीं, अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। राखी ने आदिल पर अपने प्राइवेट वीडियो बनाने और उनसे पैसे कमाने के गंभीर आरोप लगाया हैं।
आदिल ने बेचे राखी के प्राइवेट वीडियो
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का केस मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आदिल को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब आदिल द्वारा राखी के प्राइवेट वीडियो बनाने की बात सामने आई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राखी ने पति को लेकर कहा, "आदिल ने मेरे प्राइवेट वीडियो बनाए और उन्हें लोगों को बेचा। इसे लेकर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में मेरा केस भी चल रहा है। वो तनु चंदेल से शादी करने की प्लानिंग कर रहा है।"
आदिल को बेल नहीं मिलनी चाहिए
राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आदिल पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का वीडियो कोर्ट जाने के दौरान का है, जिसे इंस्टा बॉलीवुड ने शेयर किया है। वीडियो में राखी ने कहा, "आदिल ने मेरे साथ चीटिंग की है, उन्हें बेल नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए मैं कोर्ट खुद चलकर आई हूं। मेरा मेडिकल हुआ और मैंने सारे सबूत पुलिस को दिया है। मेरे पति आदिल ने मुझे टॉर्चर किया है, मेरा ओटीपी लेकर मेरे पैसे लिए।"
View this post on Instagram
आदिल और राखी का निकाह
राखी सावंत ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने आदिल दुर्रानी संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आदिल संग निकाह की तस्वीरें और दस्तावेज शेयर किए थे, जिसके अनुसार दोनों की शादी 29 मई, 2022 में हो चुकी है।
