विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant: आदिल दुर्रानी को 20 फरवरी तक जेल, राखी बोलीं- 'पहली बार इतिहास रचा'

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 16 Feb 2023 05:49 PM (IST)

राखी सावंत के पति आदिल की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिख रही हैं। राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी पर कई ...और पढ़ें

Rakhi Sawant: Adil Durrani jailed till February 20, Rakhi said - 'created history for the first time'
Rakhi Sawant: Adil Durrani jailed till February 20, Rakhi said - 'created history for the first time'

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की परेशानियां अब कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी जैसे कई आरोप लगाए हैं। राखी के एफआईआर दर्ज करवाने के बाद आदिल को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया था। अब लगभग 15 दिनों से जेल में बंद आदिल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 16 फरवरी गुरुवार को हुई सुनवाई में अंधेरी कोर्ट ने आदिल को फिर 20 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। कोर्ट की सुनवाई के बाद राखी सावंत ने मीडिया से इंटरेक्ट किया।

आदिल को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

आदिल खान दुर्रानी 15 दिनों से जेल की हवा खा रहे हैं। अब अंधेरी कोर्ट में हुई सुनवाई में आदिल को कोर्ट ने फिर 20 फरवरी तक पुलिस कस्ट़डी में रखने का आदेश दिया है। राखी के वकील ने मीडिया से इंटरेक्ट करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हम कई दिनों से प्रयास कर रहे थे और अब आदिल को कोर्ट ने 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है'।

राखी बोलीं कोर्ट ने इतिहास रचा

कोर्ट की सुनवाई के बाद राखी ने मीडिया से इंटरेक्ट किया। जहां उन्होंने कहा, 'राखी सांवत को न्याय नहीं मिला, हिंदुस्तान की पीड़ित महिला को न्याय मिला है। पहली बार इतिहास रचा गया है।'

आदिल को अंधेरी कोर्ट लाया गया

कोर्ट की सुनवाई के लिए राखी के पति आदिल को पुलिस अंधेरी कोर्ट लाई थी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आदिल का चेहरा नहीं दिखा।

ईरानी छात्रा न लगाए आरोप

राखी के अलावा आदिल खान दुर्रानी पर ईरानी छात्रा ने भी दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए मैसूर में केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें: Lara Dutta Mahesh Bhupathi: पहली नजर में शादीशुदा महेश को हुआ था लारा से प्यार, ऐसी हुई थी उनकी पहली मुलाकात

यह भी पढ़ें: Selfiee: सरप्राइज देने मुंबई मेट्रो में पहुंचे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी, फैंस हुए शॉक्ड