विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत...', Rajpal Yadav ने लोन देने वालों के इरादों पर उठाया सवाल

Published: Mon, 02 Mar 2026 08:39 AM (IST)

Rajpal Yadav Check Bounce Case: राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट की है। वह चेक बाउंस केस में ...और पढ़ें

राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से की ये रिक्वेस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से की ये रिक्वेस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये कर्ज मामले में अंतरिम जमानत पर हैं। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट की है और उन्हें फिल्मों को फाइनेंस करने के लिए एक फंड बनाने की सलाह दी है।

जैसा कि आपको मालूम हो कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म के लिए 2010 में 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था जिसके न चुका पाने के चलते मामला कोर्ट में पहुंचा। ब्याज और जुर्माने के साथ अब उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है। 

राजपाल यादव ने इंडस्ट्री से की रिक्वेस्ट

हाल ही में राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को मिलकर एक इन्वेस्टमेंट फंड बनाना चाहिए। ANI के साथ बातचीत में 'भूत बंगला' एक्टर ने कहा, "मैं पूरे फिल्म फेडरेशन से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे फिल्म फाइनेंस के लिए एक इन्वेस्टमेंट फंड पर सहमत हों। उन्हें एक बेसिक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए, जिसे विदेशी इन्वेस्टर्स के साथ-साथ एक्टर्स भी फॉलो करें। अगर ऐसा होता है, तो यह बहुत आसान हो जाएगा।" 

Rajpal Yadav On 9 Crore Debt Case

26 साल में हुए 200 एग्रीमेंट

राजपाल यादव ने आगे कहा, "मुझे काम करते हुए 26 साल हो गए हैं और कम से कम 200 एग्रीमेंट हुए हैं, 1 लाख से 1.5 लाख, फिर 15 लाख रुपये तक। अगर मैंने एग्रीमेंट पर लड़ाई लड़ी होती तो मेरे ऊपर सिर्फ एक केस क्यों है और किसी पर नहीं? मैं यह बार-बार कह रहा हूं कि कोई भी मशीन हो, मुझसे पूछा गया है कि 5 करोड़ कहां से आते हैं और कहां जाते हैं?"

यह भी पढ़ें- जेल से निकलते ही बदले Rajpal Yadav के सुर, चेक बाउंस विवाद पर बोले- '1200 करोड़ का काम है'

पैसे देने वालों पर राजपाल यादव का आरोप

राजपाल यादव का कहना है कि फंड इसलिए जरूरी है, ताकि लोगों को फंसाया न जाए। उन्होंने कहा, "मैं 1500 करोड़ का मालिक हूं। मैं कह रहा हूं कि इस फिल्म के पीछे जो भी है, मैं उसका साथ देने को तैयार हूं। लेकिन इस फिल्म के पीछे 5 करोड़ का इरादा गलत है। पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत है। माधव और मिथिलेश का इरादा सही नहीं था। इसलिए यह तीन लोगों की लड़ाई है। बाकी का किसी को पता नहीं है।"

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने प्रियदर्शन के 'कम पढ़े लिखे' कमेंट पर किया रिएक्ट, कहा- 'वो मुझे नहीं जानते...'