विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajpal Yadav ने प्रियदर्शन के 'कम पढ़े लिखे' कमेंट पर किया रिएक्ट, कहा- 'वो मुझे नहीं जानते...'

Published: Sun, 01 Mar 2026 09:16 PM (IST)

राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद निर्देशोक प्रियदर्शन की 'कम शिक्षा' वाली टिप्पणी पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल चुकी है। अभिनेता जब तिहाड़ जेल में बंद थे, तब सोनू सूद और सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया था।

वहीं निर्देशक प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने राजपाल की अगली फिल्म के निर्माताओं से राजपाल को उनकी सामान्य फीस से अधिक भुगतान करने को कहा है। वहीं केस पर प्रियदर्शन ने बोलते हुए कहा कि राजपाल की परेशानियों का कारण उनकी "कम शिक्षा" है। डायरेक्टर ने कहा कि राजपाल कम पढ़े लिखे हैं इसलिए उनके साथ ऐसा हुआ।

यह भी पढ़ें- 'मुझे झूठा फंसाया...' Rajpal Yadav रिलीज करेंगे 'अता पता लापता' की 2 मिनट की क्लिप, सामने लाना चाहते हैं सच्चाई

कोई भी मुश्किल में फंस सकता है - राजपाल

राजपाल ने अब इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल ने प्रियदर्शन की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा, “यह बिल्कुल गलत है। प्रियन जी मुझे नहीं जानते। मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं। मैंने 11 साल की उम्र से लेकर 55 साल की उम्र तक काम किया है। बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते हैं, लेकिन इसका उनकी शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। अगर मेरी शिक्षा कम होती, तो मैं यहां 25-30 साल तक टिक नहीं पाता।”

Rajpal (9)

50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

उन्होंने आगे कहा, “मैं तीन निर्देशकों का बहुत सम्मान करता हूं जिनमें राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और प्रियदर्शन शामिल हैं। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। मैंने सिर्फ इन तीनों के साथ 50 से ज़्यादा फिल्में की हैं। यहां कम शिक्षा का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मकसद कुछ और है। मैं प्रियदर्शन जी के बेटे जैसा हूं। जब भी वे मुझसे कुछ कहेंगे, मैं जीवन भर एक अभिनेता के रूप में खुद को साबित करने के लिए तैयार हूं। लेकिन प्रियदर्शन जी या बॉलीवुड का कोई भी व्यक्ति पूरी कहानी नहीं जानता, इसलिए उनकी कोई भी राय मायने नहीं रखती।”

राजपाल यादव ने अब जेल से बाहर आकर एक प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए चेक बाउंस मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनके पास 1200 करोड़ का काम है इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जेल से निकलते ही बदले Rajpal Yadav के सुर, चेक बाउंस विवाद पर बोले- '1200 करोड़ का काम है'