विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 करोड़ के कर्ज के चक्कर में डूबी Rajpal Yadav की नैया, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा; अटक गईं ये बड़ी फिल्में?

Published: Fri, 10 Jul 2026 04:55 PM (IST)

Rajpal Yadav Jail: अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल की सजा ...और पढ़ें

राजपाल यादव को 3 महीने की जेल

राजपाल यादव को 3 महीने की जेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव के जीवन में एक बार फिर से मुसीबतों ने दस्तक दे दी है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव अब फिर से मुश्किलों में फंस गए हैं। राजपाल यादव के इस केस की सुनवाई आज दिल्ली हाईकोर्ट में होनी थी और सुनवाई के बाद कोर्ट ने राजपाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाई है। मतलब ये है कि राजपाल दोबारा जेल की हवा खा सकते हैं।

राजपाल यादव को 3 महीने की जेल

दरअसल चेक बाउंस मामले (Rajpal Yadav Check Bounce Case) में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC) ने शुक्रवार को उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है। यह फैसला जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत ने एमएस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर मामले में सुनाया। अदालत ने इस बार भी वही कहा कि राजपाल पिछले इतने मौके गंवा चुके हैं। कई बार वह अपना वादा पूरा करने और कंपनी का बकाया चुकाने में असमर्थ रहे हैं।

rajpal yadav w

बार-बार मौके मिलने के बाद भी राजपाल ने बकाया राशि कर्ज की नहीं चुकाई। हालांकि राजपाल ने कोर्ट को ये आश्वासन जरूर दिया कि वो बकाया राशि चुका देंगे, लेकिन इसके बाद भी वो यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। इसी के बाद कोर्ट ने अलग-अलग मामलों को देखते हुए उन्हें सजा सुनाई है। इस सबके अलावा कोर्ट ने इस केस से जुड़े हर मामले में करीब 1.05 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। इस हिसाब से सातों मामलों में कुल जुर्माना 7.35 करोड़ हो गया है।

हालांकि बीते वक्त में कोर्ट की तरफ से काफी कोशिश की गई कि दोनों पक्षों में सहमति बन पाए और समझौता हो जाए। लेकिन जब समझौता नहीं हुआ तो कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि अब 7 अलग-अलग मामलो में राजपाल को 3 महीने की जेल (Rajpal Yadav Jail) काटने की सजा सुनाई गई है।

Rajpal yadav 2

संकट में राजपाल की फिल्में?

इसी साल राजपाल यादव को फरवरी महीने में जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद करीब 10 दिन तक राजपाल सलाखों के पीछे रहे थे। अब इसी मामले में राजपाल को दोबारा सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि राजपाल यादव जेल से आने के बाद तीन फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) और है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्में शामिल हैं।

Akshay raj

इन फिल्मों की कमाई अच्छी रही और खबर आई कि राजपाल को इन तीनों फिल्मों के लिए अच्छा पैसा भी मिला है। अब तीन महीने यानि करीब 21 महीने की जेल अगर राजपाल काटेंगे, तो उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स (Rajpal Yadav Films) पर संकट के बादल मंडरा गए हैं।

राजपाल जल्द ही अक्षय कुमार के साथ हैवान (Haiwa) और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म SVC 63 का भी हिस्सा हैं। ऐसे में इन फिल्मों की शूटिंग पर इसका असर पड़ सकता है। इसके अलावा राजपाल यादव के पास और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें भी वो दिखेंगे, लेकिन अब मामला इन फिल्मों के लेकर उलझता हुआ दिखाई दे रहा है।

rajpal-yadav-salman-khan-1777442577607

आपको बता दें कि राजपाल यादव का यह केस उनकी साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन बीते वर्षों में चेक बाउंस मामले और इन पैसों के चलते राजपाल मुसीबतों में फंसते चले गए। वो यह रकम चुकाने में असफल रहे और इसी के चलते कोर्ट ने उन्हें 3 महीने की जेल की सजा सुना दी है। 

यह भी पढ़ें- अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली HC से मिला बड़ा झटका

यह भी पढ़ें- मुश्किल वक्त में भेजी थी पॉकेट मनी, बच्चों से किया वादा पूरा करने पहुंचे राजपाल यादव; लुटाया प्यार