विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल से छूटते ही Rajpal Yadav ने किया गजब 'धोतीफाड़' डांस, भतीजी की शादी में कमर लचकाकर खूब लगाए ठुमके

Published: Thu, 19 Feb 2026 03:24 PM (IST)Updated: Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM (IST)

राजपाल यादव 17 फरवरी को चेक बाउंस मामले में जेल से रिहा हुए। यहां से उनका एक डांस वीडियो वायरल ...और पढ़ें

राजपाल यादव ने किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)

राजपाल यादव ने किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 5 फरवरी को किया था सेरेंडर

  2. चेक बाउंस केस में जेल गए थे राजपाल

  3. वायरल हो रहा डांस का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस केस में पिछले कुछ समय से जेल में बंद थे। एक्टर को 17 फरवरी को रिहा कर दिया गया। वहां से निकलते ही वो सीधा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे जोकि आज यानी 19 फरवरी को है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

राजपाल इस समय शाहजहांपुर में हैं और भतीजी की शादी में रंग जमा रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धोती-कुर्ता पहने मस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजपाल को सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Rajpal (6)

यह भी पढ़ें- कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल जिनकी वजह से जेल गए थे Rajpal Yadav, कहा- 'मैं उनके घर जाकर बच्चों की तरह रोया...'

जेल से बाहर आने के बाद फैंस को कहा - थैंक्यू

इससे पहले जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने सभी फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा- 'आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।'

 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए 2010 में दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और केवल 37 लाख कमाई। राजपाल यादव ये पैसे नहीं चुका पाए।

उन्होंने जो चेक जमा किए वो बाउंस हो गए। कर्ज देने वाले माधव गोपाल अग्रवाल ने अदालत में याचिका दायर की। खबरों के मुताबिक, राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन बकाया राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। इसके बाद 4 फरवरी, 2026 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेता को और मोहलत देने से इनकार कर दिया। फिर 5 फरवरी, 2026 को उन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'कानून किसी को नहीं बख्शता...', जेल से निकलते ही Rajpal Yadav ने क्यों कही ऐसी बात?