Move to Jagran APP

Exclusive: रणवीर सिंह की शादी में क्यों जाना चाहते हैं राजकुमार राव, एेसा क्या है खास

राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म शादी में जरूर आना 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 04 Nov 2017 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 12:11 PM (IST)
Exclusive: रणवीर सिंह की शादी में क्यों जाना चाहते हैं राजकुमार राव, एेसा क्या है खास
Exclusive: रणवीर सिंह की शादी में क्यों जाना चाहते हैं राजकुमार राव, एेसा क्या है खास

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना जल्द रिलीज़ होने वाली है। जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में राजकुमार ने रणवीर सिंह की शादी में जाने की इच्छा जताई। उन्होंने रणवीर की शादी की कल्पना कुछ इस प्रकार की।

loksabha election banner

शादी में जरूर आना राजकुमार राव की अगली फिल्म है। राजकुमार राव के फ्रेंक्चर है इसके बावजूद वो प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वो सबके अपनी इस शादी का इनवाइट दे रहे हैं कि अॉडियंस सिनेमाघरों तक पहुंचर इस रोमांटिक फिल्म को देखे। अपनी फिल्मों को लेकर बातचीत के दौरान जब राजकुमार राव से यह सवाल पूछा गया कि वो किस बॉलीवुड एक्टर की शादी में जाना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में राजकुमार ने कहा, ''मैं एक्टर रणवीर सिंह की शादी में जाना चाहता हूं। क्योंकि रणवीर की शादी में खूब मज़ा आएगा। उनकी बारात भी काफ़ी क्रेजी होगी। रणवीर खुद बाकी लोगों से ज्यादा नाच रहे होंगे। इसलिए यह शादी देखने लायक होगी।'' जब यही सवाल शादी में जरूर आना की एक्ट्रेस कृति खरबंदा से किया गया तो उनका जवाब था कि वो तो राजकुमार की शादी में जाना पसंद करेंगी चूंकि राजकुमार एक बेहतरीन एक्टर, इंसान और को-स्टार हैं। आपको बता दें कि, रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियो में रहते हैं। कभी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर तो कभी अपनी मज़ाक-मस्ती वाली बातों को लेकर। रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। 

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव सिनेमा देना चाहते हैं अच्छी कहानियां जिन्हें सालों तक रखा जाए याद

राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म शादी में जरूर आना 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को रत्ना सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.