विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Teaser: इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक, श्रद्धा कपूर के अलावा तमन्ना भाटिया भी दिखाएंगी जलवा

Published: Tue, 25 Jun 2024 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 12:51 PM (IST)

बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में स्त्री का नाम जरूर आता है। इस फिल्म ने लोगों को एंटरटेन करने के साथ ...और पढ़ें

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2'
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2'

HighLights

  1. 'स्त्री 2' का टीजर हुआ रिलीज
  2. श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म है 'स्त्री 2'
  3. 2018 में हिट हुआ था फिल्म का पहला पार्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Teaser: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा था। 2018 में रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म के आखिरी सीन में अगले पार्ट की एक हिंट दी गई थी। 'स्त्री' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने 'स्त्री 2' का टीजर ऑफिशियल तौर पर रिलीज कर दिया है।

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री' 2018 की हिट मूवी है। इस फिल्म के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल के इंतजार में थे। छह साल बाद मेकर्स 'स्त्री 2' के साथ हाजिर होने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले 'मुंज्या' के साथ स्त्री 2 फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल झलक फैंस को दिखा दी है।  

'आजादी के दिन होगा स्त्री का आतंक'

मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज करते हुए लिखा, 'इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक। स्वतंत्रता दिवस के दिन लीजेंड वापस आ रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: Stree 2 Release Date: 'पुष्पाराज' को डराएगी 'स्त्री', इस चुड़ैल से अक्षय और जॉन भी थर-थर कापेंगे

गांव वालों ने मांगी स्त्री से मदद

टीजर की शुरुआत में चंदेरी में लगी स्त्री की मूर्ति को दिखाया गया है। ये मूर्ति बिल्कुल वैसे ही है, जैसे पहले पार्ट में स्त्री को दिखाया गया था। यानी चेहरा ढका हुआ। लोग इस मूर्ति की रक्षा करते हैं। इसके नीचे लिखा होता है- ओ स्त्री रक्षा करना। इसके बाद टीजर में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और बाकी कास्ट की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। टीजर के एक सीन में 'स्त्री' के ही भेष में एक महिला, बच्चे को डराते हुए भी दिखाई गई है।

इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

'स्त्री 2' के टीजर में तमन्ना भाटिया की झलक भी देखने को मिली है। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं है कि वह मूवी का पार्ट होंगी या सिर्फ एक गाने का हिस्सा बनती नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

फैंस ने कही ये बात

टीजर देखने के बाद फैंस ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इस साल का बेस्ट टीजर।' वहीं एक अन्य ने इमोजी के साथ लिखा, 'स्त्री वापस आ गई।'

यह भी पढ़ें: 'दिल रख ले पर...' Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी के साथ फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात