विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईठा' के बाद मैडॉक की दूसरी फिल्म पर भी खतरे के बादल, बदल सकती है 'प्रहार' की रिलीज डेट?

Published: Thu, 23 Jul 2026 06:16 PM (GMT+05:30)

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' की कहानी वकील उज्ज्वल निकम पर आधारित है। इस मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) पर आधारित राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' (Prahaar) 7 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का ट्रेलर 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) के साथ दिखाया गया था। मूवी ने अपनी एक अलग थीम की वजह से सबका ध्यान खींचा था। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार,फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।

अब ये मूवी 7 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। बॉलीवुड हंगामा को एक ट्रेड सोर्स ने बताया,'प्रहार को 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि, मेकर्स ने अब इसकी रिलीज को टालने का फैसला किया है। स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत के बाद, उन्हें लगा कि उस समय फिल्म को रिलीज करना सही नहीं होगा।'

क्या है फिल्म को पोस्टपोन करने की वजह?

इसके पीछे का मुख्य कारण ये है कि 'प्रहार' के रिलीज होने से एक हफ़्ते पहले 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बड़े पर्दे पर आएगी। उसके एक हफ्ते बाद 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' रिलीज होंगी। सूत्र ने आगे कहा कि राजकुमार राव की यह फिल्म एक खास फिल्म है और इसे रिलीज के लिए एक अच्छा समय मिलना चाहिए।

अगस्त में मैडॉक फिल्म्स की दो फिल्में रिलीज होने वाली थीं। इनमें 'प्रहार' 7 अगस्त को और 'ईठा' को 28 अगस्त को रिलीज किया जाना था। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि श्रद्धा कपूर की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा रही है ताकि 'टॉक्सिक' जो 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है के साथ टकराव से बचा जा सके। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह कन्फर्म नहीं किया है कि दोनों फिल्में पोस्टपोन कर दी गई हैं।

क्या है प्रहार की कहानी?

खबरों के मुताबिक, 'प्रहार' वकील उज्ज्वल निकम द्वारा लड़े गए अहम मुकदमों पर आधारित है। यह 1993 के बॉम्बे धमाकों और 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के बाद चली कानूनी लड़ाइयों और मुकदमों को दिखाता है।

यह भी पढ़ें- 'जब कोई तैयार नहीं था, तब पत्नी ने'...'Srikanth' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए तुषार हीरानंदानी

यह भी पढ़ें- 'इससे अच्छा मैं स्कूल प्रोजेक्ट...' Dada के पोस्टर में राजकुमार राव को Sourav Ganguly के लुक में देख भड़के यूजर्स