विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajit Dev ने रचा इतिहास! FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एल्बम को कोरियोग्राफ करने वाले पहले भारतीय बने

By Smita SrivastavaEdited By: Surabhi Shukla
Published: Fri, 19 Jun 2026 07:00 AM (IST)

कोरियोग्राफर रजित देव फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक एल्बम से जुड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. रजित देव फीफा वर्ल्ड कप 2026 एल्बम के पहले भारतीय कोरियोग्राफर

  2. नोरा फतेही के गीत 'सीर सीर' की कोरियोग्राफी की

  3. मोरक्को में हुई गाने की शूटिंग

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। मुंबई में पले-बढ़े और केरल मूल के कोरियोग्राफर रजित देव (Rajit Dev) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक एल्बम से जुड़ने वाले पहले भारतीय कोरियोग्राफर बन गए हैं। रजित ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक एल्बम में शामिल गीत सीर सीर (Siir Siir) की कोरियोग्राफी की है।

इस गाने में बालीवुड स्टार और डांसर नोरा फतेही नजर आ रही हैं। वहीं, फ्रांसीसी गायक-गीतकार वेजीड्रीम और संगीत निर्माता संजाय ने इस ट्रैक को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है। यह गीत मोरक्को के लोकप्रिय फुटबाल नारे से प्रेरित है, जिसका अर्थ है 'आगे बढ़ो'। बीते दिनों जारी सीर सीर म्यूजिक वीडियो फीफा के उस विशेष संगीत प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें दुनिया भर के कई नामी कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं लियोनेल मेसी की पत्‍नी? बचपन के प्‍यार को बनाया हमसफर जो आज जी रही लग्‍जरी लाइफ

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

फीका की एल्बम में हैं 18 गानें

कनाडा में जन्‍मी और मोरक्कन मूल की कलाकार नोरा फतेही ने बीते 12 जून को टोरंटो में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में सीर सीर पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। रजित देव बताते हैं - 'फीफा के आधिकारिक एल्बम में कुल 18 गाने हैं।  मैंने सीर सीर की कोरियोग्राफी की है। इस गाने को नोरा ने ही गाया है। नोरा जब से भारत आई हैं, तब से उन्‍हें जानता हूं। हमारी मुलाकात रियलिटी शो झलक दिखला जा के समय हुई थी। पिछले 10 वर्षों से मैं नोरा फतेही के साथ काम कर रहा हूं।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rajit Dev (@rajitdev)

नोरा को पहली बार में ही पसंद आया गाना

रजित ने आगे कहा- 'इस बार जब फीफा के साथ गाना बनाने का मौका मिला तो उन्‍होंने कहा तुम ही कोरियोग्राफी करोगे। यहीं से इस सफर की शुरुआत हुई। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस गाने में परफार्म करने वाले सभी डांसर भारत से हैं और मेरी डांस टीम का हिस्सा हैं। गाने की शूटिंग को लेकर रजित बताते हैं कि हमने इस गाने की शूटिंग मोरक्को में की। मुंबई में ही हमने दो दिन प्रैक्टिस किया। नोरा यहां थी नहीं। वो काम के सिलसिले में ट्रैवल कर रही थी। वो सीधे हमें मोरक्को में मिली। हमने उन्‍हें वीडियो बना के भेजा था। उनको बहुत पसंद आया और उनको स्ट्रेस भी हुआ, उन्होंने मैसेज किया कि ये मैं कैसे करूंगी, इसमें बहुत कुछ करना है। मैंने कहा ठीक है, सिंपल कर देता हूं।'

केवल 15 मिनट के लिए मिला स्टेडियम

नोरा ने आगे कहा कि जैसा भेजा है वैसे ही करुंगी। बस थोड़ा स्ट्रेस हो गया है, क्योंकि मेरे पास समय नहीं है इसे सीखने का। फिर हम मोरक्को पहुंचे। उस समय उनके कास्ट्यूम्स ट्रायल चल रहे थे, फिर गाने की रिकार्डिंग जो बची थी वो भी की गई। इसके लिए उन्होंने करीब चार-चार घंटे रिहर्सल भी की। मुझे यकीन था कि वो बेहतरीन करेंगी। हमने दो दिन में गाना शूट किया। इसमें थोड़ा चैलेंज था। दूसरे दिन हम रबात में जिस स्टेडियम में शूट कर रहे थे, वहां बड़े-बड़े टूर्नामेंट्स और मैचेस होते हैं। उन्होंने कहा कि हम आपको केवल 15 मिनट के लिए स्टेडियम देंगे। मतलब जो भी आपको करना है, वो पंद्रह मिनट में करना है जो बहुत-बहुत चैलेंजिंग था।

हमें गाने का एक बहुत बड़ा पार्ट वहां शूट करना था। हमने स्टेडियम के अंदर जाने से पहले काफी, रिहर्सल की थी, फिर जब हमें अंदर जाने का मौका मिला, तो पंद्रह मिनट में वही किया जो हमने प्रैक्टिस किया था। अब जब हम यह गाना देखते हैं तो विजुअल्स शानदार लगता है।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अल-कायदा ने पिता को उतारा था मौत के घाट, बेटे अयमेन हुसैन ने अब वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।