राजनीति में कदम रखेंगे रजनीकांत?
आज कल ये हवा तेज हो गई है कि दक्षिण भारत के सुपर हीरो रजनीकांत अब राजनीति में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यह सिर्फ अफवाह मात्र ही है। रजनी सर ने खुद अब तक इस खबर पर न सहमति दर्ज कराई है ना ही मना किया है।
नई दिल्ली। आज कल ये हवा तेज हो गई है कि दक्षिण भारत के सुपर हीरो रजनीकांत अब राजनीति में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यह सिर्फ अफवाह मात्र ही है। रजनी सर ने खुद अब तक इस खबर पर न सहमति दर्ज कराई है ना ही मना किया है।
पढ़ें : ये बने रजनीकांत से बड़े सुपर हीरो! ट्विटर पर रघुराम का कमाल
ये चर्चा बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करने के बाद एक बार फिर गर्म हो गई है। सूत्रों का कहना है कि रजनीकांत और मोदी के संबंध काफी करीबी हैं। तमिलनाडु प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में 26 सितंबर को तिरूचि में होने वाली भाजपा की रैली अहम होगी। अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि दक्षिण में लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत तमिलनाडु में लोगों के बीच अति सम्माननीय हैं। यहां के लोग उन्हें देवता के रूप में पूजते हैं।
पढ़ें : रजनीकांत दिखेंगे फिट एंड फाइन
उत्तर भारत में भी रजनीकांत लोकप्रिय हैं। यदि वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में दक्षिण से बड़ी सफलता मिल सकती है। तमिलनाडु में भाजपा अभी मरणासन्न अवस्था में है। पिछले दिनों भाजपा के तमिलनाडु प्रदेशाध्यक्ष पोन राधाकृष्णन ने रजनीकांत से अपील की थी कि वे भाजपा का दामन थामें। इसके साथ ही भाजपा ने प्रमुख हस्तियों से भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर