विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajinikanth Net Worth: कुली से थलाइवा बने रजनीकांत की करोड़ों में है कमाई, देश के अमीरों में शामिल है नाम

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2022 03:57 PM (IST)

Rajinikanth Net Worth साउथ सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड ...और पढ़ें

South Superstar Rajinikanth Net Worth, Twitter Photos
South Superstar Rajinikanth Net Worth, Twitter Photos

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajinikanth Net Worth: साउथ सिनेमा में भगवान की तरह पूजे जाने वाले एक्टर रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत की लाइफ से जुड़े कई रोचक किस्से है। इनमें बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार बनने तक उनकी जर्नी सबसे खास है। रजनीकांत ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले कई छोटे-मोट काम किए, इनमें कुली, बढ़ई से लेकर कर्नाटका ट्रांसपोर्ट सर्विस में कंडक्टर की नौकरी करने जैसे काम शामिल हैं, लेकिन रजनी की इनकम आज करोड़ों में हैं। आइए जानते है कुली से थलाइवा बने रजनीतकांत के नेटवर्थ और करोड़ों की संपत्ति के बारे में...

यह भी पढ़ें- Besharam Rang Song Out: जारी हुआ पठान का 'बेशरम रंग' सॉन्ग, छाया दीपिका पादुकोण का मोनोकिनी अवतार

रजनीकांत की नेटवर्थ

रजनीकांत भले ही साउथ सिनेमा में काम करने के लिए जाने जाते हो, लेकिन उनका जन्म कर्नाटक में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। थलाइवा का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। इंडस्ट्री के डाउन-टू-अर्थ स्टार कहे जाते वाले रजनीकांत की नेटवर्थ करोड़ में हैं। साल 2014 से अब तक कई बार एक्टर का नाम फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी किए जाने वाली देश के अमीर स्टार्स की लिस्ट में आ चुका है। 2018 में वह लिस्ट में 14वें पायदान पर थे, लेकिन 2019 में वह 13वें पायदान पर पहुंच गए। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार रजनीकांत की सलाना आय 2018 में 50 करोड़ थी, जो बढ़कर 2019 में 100 करोड़ रुपये हो गई।

रजनीकांत की संपत्ति

चेन्नई के भव्य पोएस गार्डन के सामने रजनीकांत का भारी भरकम बंगला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले की कीमत 35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनकी पत्नी लता के स्कूल में भी एक्टर की हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: एमसी स्टैन 40 लड़कों को लेकर पहुंचे थे गर्लफ्रेंड का रिश्ता मांगने, बोलें- भगाकर ले जाऊंगा

रजनीकांत का लग्जरी कार कलेक्शन

रजनीकांत के पास महंगी गाड़ियों का भी एक शानदार कलेक्शन हैं। इनमें 6.5 करोड़ की कीमत वाली रोल्स रॉयस फैंटम और 6 करोड़ की कीमत वाली रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी महंगी कारें शामिल है। इसके अलावा उनके पास 1.77 से लेकर 67.90 करोड़ की कीमत वाली BMW X5, 2.55 करोड़ की Mercedes-Benz G Wagon,  3.10 करोड़ की Lamborghini Urus, Premier Padmini, Toyota Innova, और Hindustan Motors Ambassador भी है।