विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत के स्वास्थ्य में सुधार, कुछ दिन में हो जाएंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 03:49 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 07:28 AM (IST)

रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलते ही उनके फैंस थाइवा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे ...और पढ़ें

दिग्गज एक्टर रजनीकांत की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter
दिग्गज एक्टर रजनीकांत की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ इंडियन फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता रजनीकांत का स्वास्थ्य इन दिनों कुछ गड़बड़ चल रहा है। जिससे उनके फैंस भी खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलते ही उनके फैंस थाइवा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक रजनीकांत को बीते दिन अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है।

दरअसल बीते दिन रजनीकांत को चक्कर ईने के बाद चेन्नई के कावेरी अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद से ही रजनीकांत के प्रशंसकों की चिंता बढ़ा हुई नजर आ रही थी। वहीं अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने रजनीकांत का हेल्थ अपडेट दिया है। अस्पताल से रजनीकांत का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक रजनीकांत को कैरोटिड आर्टरी की समस्या बताई गई जिसके लिए अभिनेता की एक छोटी सी सर्जरी की गई है।

इस मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को रजनीकांत को चक्कर आ गया था। हॉस्पिटल के चीफ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अरविंदन सेल्वाराज ने बताया कि रजनीकांत को कैरोटिड आर्टरी रीवेस्कुलराइजेशन सर्जरी की सलाह दी गई थी। जो शुक्रवार की सुबह की गई है। इसके बाद रजनीकांत बेहतर रिकवरी कर रहे हैं। हालांकि उन्हें कुछ और दिन हॉस्पिटल में ही बिताने होंगे। डॉक्टर ने मेडिकल बुलेटिन में बताया है कि अभिनेता को कुछ ही दिनों से अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बता दें कि रजनीकांत को सोमवार को ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। वहीं बुधवार को उन्‍होंने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा था कि वह उनकी शुभकामनाएं पाकर बेहद खुश हैं। इस दौरान रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।