विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office के अखाड़े में 2.0 ने अब इस फिल्म को भी किया चित, कमाई इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 12:16 PM (IST)

शंकर के निर्देशन में बने इस साइंस फिक्शन ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब तक 695 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

Box Office के अखाड़े में 2.0 ने अब इस फिल्म को भी किया चित, कमाई इतने करोड़
Box Office के अखाड़े में 2.0 ने अब इस फिल्म को भी किया चित, कमाई इतने करोड़

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ लगता है फिल्मी बॉक्स ऑफ़िस के सारे रिकॉर्ड्स एक एक कर ध्वस्त कर देगी l फिल्म लगभग रोज़ कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

सबसे ताज़ा खबर ये है कि फिल्म 2.0 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर आमिर खान की फिल्म दंगल को पीछे छोड़ दिया है। साल 2016 में रिलीज़ हुई पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की कहानी पर बनी दंगल ने 387 करोड़ 38 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। फिल्म सिर्फ़ हिंदी भाषा में रिलीज़ हुई थी। जबकि तमिल मूल की 2.0, हिंदी और तेलुगु में डब वर्जन के साथ रिलीज़ की गई और इस फिल्म ने अब तक 390 करोड़ से अधिक का बिज़नेस कर लिया है। अभी ताज़ा आंकड़े आने बाकी है जिससे फिल्म के 400 करोड़ तक पहुँचने की पूरी उम्मीद है। बाहुबली – द कन्क्लूजन ने हिंदी में 510 करोड़ 99 लाख रूपये के साथ अब भी नंबर वन पर है। इंडिया में सभी भाषाओँ को मिलाकर फिल्म ने 1253 करोड़ रूपये का कलेक्शन और वर्ल्ड वाइड 1530 करोड़ रूपये का l

शंकर के निर्देशन में बने इस साइंस फिक्शन ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब तक 695 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

फिल्म के हिंदी वर्जन ने अपनी रिलीज़ के 14वें दिन 2 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म को अब तक 176 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई हुई है।

चेन्नई बॉक्स ऑफ़िस पर भी एक नया रिकॉर्ड बना है। फिल्म ने यहां 14 दिन में 20 करोड़ 11 लाख रूपये का शानदार कलेक्शन हासिल करते हुए बाहुबली के 18 करोड़ 85 लाख रूपये की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। दो हफ़्ते पूरे होने पर फिल्म ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफ़िस से 163 करोड़ 83 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है l

फिल्म 2.0 में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है। इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है।

यह भी पढ़ें: Box Office:रजनी-अक्षय की 2.0 को 13वें दिन इतनी कमाई, एक और रिकॉर्ड बना